*पांढुर्णा हलचल न्यूज़ संवाददाता मनोज सातपुते पांढुर्णा*
( आपके आस पास क्षेत्र खबरें एवं विज्ञापन प्रकाशित करने हेतु संपर्क करें.6262250843 )

पांढुर्णा, बुधवार 28 अक्टूबर 2026 कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ की अध्यक्षता में आयोजित समीक्षा बैठक में जिले में कानून एवं शांति व्यवस्था के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए गए। कलेक्टर श्री वशिष्ठ ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि चिन्हित अपराधियों की पहचान कर उनके विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
उन्होंने कहा कि जिले में किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोकने के लिए सतर्कता बरती जाए तथा संभावित घटनाओं की रोकथाम के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं। संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करें।
बैठक में पुलिस अधीक्षक सुश्री विदिता डागर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मनकामना प्रसाद, अपर कलेक्टर श्रीमती ज्योति ठाकुर, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पांढुर्णा श्रीमती अलका एक्का सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।








