हर घर तिरंगा अभियान के तहत पांढुर्णा नगर में निकली भव्य तिरंगा यात्रा , देशभक्ति एवं राष्ट्रीय गौरव का दिया संदेश, विद्यार्थियों ने लगाए देशभक्ति के नारे, जिले के एक मात्र कन्या महाविद्यालय में हर घर तिरंगा अभियान तहत हुआ आयोजन सौसर में गूंजा राष्ट्रप्रेम का जयघोष ,भव्य तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसमुदाय , तिरंगे की शान और राष्ट्र प्रथम के संकल्प के साथ निकली भव्य यात्रा प्रशासन ने स्कूल का बदला टाईमिंग तो ऑटो रहे बंद पारडी मार्ग पर वाहनों लगा लंबा जाम स्कूल छात्र अभिभावक किसान राहगीर घंटों जाम से रहे परेशान, अभिभावकों ने प्रशासन से सुचारू व्यवस्था बनाने की उठाई मांग ग्राम पंचायत खैरापैका पंचायत सचिव द्वारा साफ-सफाई, पेयजल व्यवस्था एवं पंचायत संबंधी कार्यों में लापरवाही बरतने तथा नियमित रूप से पंचायत में उपस्थित नहीं होने ग्रामीणों ने जनसुनवाई में कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ से शिकायत अधिकारियों को जांच के दिए दिशा निर्देश प्रधानमंत्री आवास योजना संबंधी शिकायत, जांच में पाई गई , निराधार, जनपद पंचायत पांढुर्णा मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विनय प्रकाश ठाकुर मार्गदर्शन में संयुक्त जांच दल ने की जांच पड़ताल सीएम डॉ. यादव ने हितग्राहियों के खातों में ट्रांसफर किए 311 करोड़, कहा- सेवा ही हमारा धर्म , सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना की राशि खातों में ट्रांसफर , महिलाओं को मिले प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के रुपये , गरीब-युवा-नारी शक्ति-किसानों के लिए हो रहे ऐतिहासिक काम

NCORD समीक्षा बैठक में झोलाछाप डॉक्टरों, अवैध क्लीनिकों एवं वन क्षेत्रों में अवैध गतिविधियों पर सख्त कड़ी कार्यवाही के कलेक्टर ने दिए दिशा निर्देश

*पांढुर्णा हलचल न्यूज़ संवाददाता मनोज सातपुते पांढुर्णा पांढुर्णा*

पांढुर्णा कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ की अध्यक्षता में 26 मई 2026 मंगलवार को NCORD ( नेशनल नारकोटिक्स कोऑर्डिनेशन ) की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में अतिरिक्त कलेक्टर श्री नीलमणि अग्निहोत्री, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी श्री नरेश गोन्नाड़े, एसडीओपी पांढुर्णा श्री बृजेश भार्गव, एसडीओपी सौसर सुश्री प्रियंका पांडे सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान जिले में अवैध नशीले पदार्थों के विक्रय, अवैध गतिविधियों एवं झोलाछाप डॉक्टरों पर प्रभावी नियंत्रण को लेकर विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई। कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिले में अवैध नशीले पदार्थों के कारोबार पर सख्त निगरानी रखते हुए नियमित जांच एवं कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।

कलेक्टर श्री वशिष्ठ ने एसडीओपी सौसर सुश्री प्रियंका पांडे को निर्देश दिए कि सौसर क्षेत्र अंतर्गत ढाबों एवं पान दुकानों पर अवैध रूप से नशीले पदार्थों के विक्रय की रोकथाम के लिए नियमित निरीक्षण एवं सघन जांच अभियान संचालित किया जाए। इसी प्रकार एसडीओपी पांढुर्णा श्री बृजेश भार्गव को भी जिले में संचालित इस प्रकार की अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

*झोलाछाप डॉक्टरों, अवैध क्लीनिकों एवं वन क्षेत्रों में अवैध गतिविधियों पर होगी सख्त कार्यवाही*

बैठक में कलेक्टर श्री वशिष्ठ ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी श्री नरेश गोन्नाड़े को निर्देशित किया कि जिले में संचालित झोलाछाप डॉक्टरों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जाए। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि अवैध रूप से संचालित क्लीनिकों को नियमानुसार सील करते हुए संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।

वन विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कलेक्टर श्री वशिष्ठ ने कहा कि वन क्षेत्रों एवं जंगली इलाकों में अवैध रूप से शराब निर्माण तथा नशीले पदार्थों की खेती पर प्रभावी रोक लगाने हेतु नियमित निगरानी एवं कार्यवाही की जाए।

कलेक्टर श्री वशिष्ठ ने एसडीओपी सौसर एवं एसडीओपी पांढुर्णा को निर्देश दिए कि जिले के अंतर्गत संचालित सभी स्कूलों के 500 मीटर क्षेत्र में स्थित पान दुकानों एवं संबंधित प्रतिष्ठानों की नियमित जांच की जाए तथा अवैध रूप से नशीले पदार्थों के विक्रय पर तत्काल रोक लगाने के लिए आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी पान दुकानों एवं संबंधित प्रतिष्ठानों का पृथक रजिस्टर तैयार कर आवश्यक जानकारी संधारित की जाए तथा समय-समय पर निरीक्षण कर निगरानी रखी जाए।

बैठक में विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री हरिभाऊ हांडे को भी निर्देशित किया गया कि यदि किसी भी विद्यालय के समीप पान दुकानों पर अवैध नशीले पदार्थों के विक्रय की स्थिति पाई जाती है, तो इसकी तत्काल जानकारी जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें, ताकि त्वरित कार्यवाही की जा सके।

Leave a Comment

और पढ़ें

हर घर तिरंगा अभियान के तहत पांढुर्णा नगर में निकली भव्य तिरंगा यात्रा , देशभक्ति एवं राष्ट्रीय गौरव का दिया संदेश, विद्यार्थियों ने लगाए देशभक्ति के नारे, जिले के एक मात्र कन्या महाविद्यालय में हर घर तिरंगा अभियान तहत हुआ आयोजन

प्रशासन ने स्कूल का बदला टाईमिंग तो ऑटो रहे बंद पारडी मार्ग पर वाहनों लगा लंबा जाम स्कूल छात्र अभिभावक किसान राहगीर घंटों जाम से रहे परेशान, अभिभावकों ने प्रशासन से सुचारू व्यवस्था बनाने की उठाई मांग

ग्राम पंचायत खैरापैका पंचायत सचिव द्वारा साफ-सफाई, पेयजल व्यवस्था एवं पंचायत संबंधी कार्यों में लापरवाही बरतने तथा नियमित रूप से पंचायत में उपस्थित नहीं होने ग्रामीणों ने जनसुनवाई में कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ से शिकायत अधिकारियों को जांच के दिए दिशा निर्देश

सीएम डॉ. यादव ने हितग्राहियों के खातों में ट्रांसफर किए 311 करोड़, कहा- सेवा ही हमारा धर्म , सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना की राशि खातों में ट्रांसफर , महिलाओं को मिले प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के रुपये , गरीब-युवा-नारी शक्ति-किसानों के लिए हो रहे ऐतिहासिक काम

पांढुर्णा जिले के नागरिको की सुविधा यातायात व्यवस्था सुचारू संचालन को दृष्टिगत रखते कलेक्टर ने अशासकीय विद्यालयों के संचालन समय में किया परिवर्तन, 10 अगस्त से नई समय-सारणी लागू, दो पालियों में संचालित विद्यालयों के लिए किया आदेश जारी

श्री सिद्धि विनायक गणेश मन्दिर के शेष निर्माण कार्य कराने बाबद समाजसेवी गणेश बापू बालपांडे द्वारा 2 लाख 51 हज़ार रुपये राशी का चेक करेंगे भेंट (की घोषणा) , मंदिर समिति भेंट राशी से मार्ग पर स्वागत द्वार, मन्दिर परिसर में टाइल्स, परिसर को सुरक्षित करने स्टील बाउंड्री वॉल, मन्दिर में पीतल की चरण पादुका मूर्ति के ऊपर पीतल का बड़ा छत्र, आदि अन्य निर्माण कार्य किए जाएंगे

विश्व आदिवासी दिवस पर्व पर शहर में निकली विशाल भव्य रैली पारंपरिक वेशभूषा और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ धूमधाम से मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस , जय सेवा’ और जय फड़ापेन, ‘जय आदिवासी’ नारों से गुंज उठा पूरा शहर , आयोजन ने जिले में आपसी भाईचारे, सांस्कृतिक धरोहर और सामाजिक एकता का दिया संदेश।