पांढुर्णा हलचल न्यूज़ संवाददाता मनोज सातपुते पांढुर्णा

पांढुर्णा नगर के भीतर से गुजरने वाली मुख्य सड़क मार्गों की जर्जर हालत को लेकर चिंता जताते हुए सड़क मार्ग को सुधारने को लेकर नगर युवक कांग्रेस आवाज उठाते हुए मुख्य नगर पालिका अधिकारी को ज्ञापन सौंपाकर ध्यानाकर्षित बताया गया कि नगर जयस्तंभ चौक, श्रीराम मार्केट, ब्रह्मणी, समता कॉलेज, संतोषी माता – रानीदुर्गावती वार्ड के मध्य से होते हुए न्यू ड्रायटेक के पीछे से बायपास को जोड़ने वाला यह मार्ग नगर के 8 वार्डों से होकर गुजरता है। इस मार्ग पर प्रतिदिन हजारों लोग पैदल व निजी वाहनों से आवागमन करते हैं। साथ ही नगर के स्कूली बच्चे भी अपनी साइकिल से इसी मार्ग से आना-जाना करते हैं। वर्तमान में जयस्तंभ से संतोषी वार्ड तक की पक्की सड़क पूरी तरह जर्जर हो चुकी है, जिससे नागरिकों एवं स्कूली बच्चों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गड्ढों के कारण दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है। नगर युवक कांग्रेस द्वारा नगर की जर्जर सड़क हालात को सुधार करने जोरों शोरों से मांग उठाई। इस दौरान नगर युवक कांग्रेस अध्यक्ष नेहील साबारे ने मांग की है कि जनहित में इस अतिमहत्वपूर्ण मार्ग का अतिशीघ्र नवीनीकरण और चौड़ीकरण कराया जाए, ताकि आमजन को बेहतर आवागमन की सुविधा मिल सके इस ओर ध्यानाकर्षित किया गया। इस दौरान पांढुर्णा नगर युवक कांग्रेस अध्यक्ष नेहील साबारे एवं युवक कांग्रेस संगठन पदाधिकारी कार्यकर्ता बड़ी संख्याओं में उपस्थिति रहे।









