*पांढुर्णा हलचल न्यूज़ संवाददाता मनोज सातपुते पांढुर्णा*
( आपके आस पास क्षेत्र की खबरे एवं विज्ञापन प्रकाशित करने संपर्क करे. मो.6262250843 )

पांढुर्ना नगर के शिवाजी वार्ड स्थित शासकीय सुलभ शौचालय से उठ रही गंदी बदबू और गैस के कारण आस पड़ोस रहवासी गंभीर परेशानियों का सामना कर रहे है। इस समस्या से त्रस्त नागरिकों ने जिला कलेक्टर जनसुनवाई में आवेदन सौंपकर तत्काल कार्यवाही की मांग उठाई । रहवासियों ने इस संबंध हमे बताया कि शासकीय सुलभ शौचालय से लगातार बदबू और जहरीली गैस निकल रही है, जिससे आस पास क्षेत्र का वातावरण दूषित हो गया है। रहवासियों का कहना है कि हमारे घरों की खिड़कियां और दरवाजे खोलते ही तेज दुर्गंध घरों के भीतर फैल जाती है। जीससे हमें घरों में रहना तक मुश्किल हो गया है।
इस संबंध में शिवाजी वार्ड के स्थानीय नागरिक संदीप मानेकर, प्रशांत भांगे, प्रवीण भांगे, रवि भांगे, नरेन्द्र भांगे, निशांत भांगे के मुताबिक बदबू के कारण बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को सबसे अधिक परेशानी हो रही है। कई लोग सिरदर्द, उल्टी और सांस लेने में तकलीफ जैसी समस्याओं की शिकायत कर रहे है। वहीं हमारे आस पास बीमारी फैलने की आशंका भी बढ़ गई है। बदबू के कारण लोग अपने घरों में ठीक से खाना नहीं खा पा रहे हैं और रात में सोने तक में कठिनाई हो रही है। नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि शौचालय के लीकेज, गैस निकासी व्यवस्था और सफाई व्यवस्था की तत्काल जांच कर आवश्यक मरम्मत कार्य कराया जाए। इस संबंध में नगर के शिवाजी वार्ड रहवासियों ने बताया कि इसके पहले भी नगर पालिका आवेदन सौंपकर को स्थिति से अवगत कराया गया था एवं वार्ड पार्षद के माध्यम से भी नगर पालिका में समस्या होने की शिकायत कीं। फिर भी नगर पालिका ने अब तक समस्या के निराकरण की पहल नही कीं।
जिससे स्थानीय रहवासियों ने बताया कि शिवाजी वार्ड एवं आस पास क्षेत्र सभी के घरों में शौचालयों का निर्माण हो चुका है, जिससे यह सरकारी शौचालय उपयोगविहिन होकर परेशानी का कारण बन रहा है। स्थानीय लोगों ने शौचालय को हटाकर यहां युवाओं के लिए ओपन जिम ,आंगनवाड़ी केंद्र ,नगर पालिका भवन या किसी अन्य काम के लिए उक्त भूमि का उपयोग कर लेना चाहिए। शिकायत के दौरान क्षेत्रवासियों ने शीघ्र समाधान नहीं होने की स्थिति में कड़ा विरोध जताने की बात सामने आई है।









