हर घर तिरंगा अभियान के तहत पांढुर्णा नगर में निकली भव्य तिरंगा यात्रा , देशभक्ति एवं राष्ट्रीय गौरव का दिया संदेश, विद्यार्थियों ने लगाए देशभक्ति के नारे, जिले के एक मात्र कन्या महाविद्यालय में हर घर तिरंगा अभियान तहत हुआ आयोजन सौसर में गूंजा राष्ट्रप्रेम का जयघोष ,भव्य तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसमुदाय , तिरंगे की शान और राष्ट्र प्रथम के संकल्प के साथ निकली भव्य यात्रा प्रशासन ने स्कूल का बदला टाईमिंग तो ऑटो रहे बंद पारडी मार्ग पर वाहनों लगा लंबा जाम स्कूल छात्र अभिभावक किसान राहगीर घंटों जाम से रहे परेशान, अभिभावकों ने प्रशासन से सुचारू व्यवस्था बनाने की उठाई मांग ग्राम पंचायत खैरापैका पंचायत सचिव द्वारा साफ-सफाई, पेयजल व्यवस्था एवं पंचायत संबंधी कार्यों में लापरवाही बरतने तथा नियमित रूप से पंचायत में उपस्थित नहीं होने ग्रामीणों ने जनसुनवाई में कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ से शिकायत अधिकारियों को जांच के दिए दिशा निर्देश प्रधानमंत्री आवास योजना संबंधी शिकायत, जांच में पाई गई , निराधार, जनपद पंचायत पांढुर्णा मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विनय प्रकाश ठाकुर मार्गदर्शन में संयुक्त जांच दल ने की जांच पड़ताल सीएम डॉ. यादव ने हितग्राहियों के खातों में ट्रांसफर किए 311 करोड़, कहा- सेवा ही हमारा धर्म , सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना की राशि खातों में ट्रांसफर , महिलाओं को मिले प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के रुपये , गरीब-युवा-नारी शक्ति-किसानों के लिए हो रहे ऐतिहासिक काम

कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ की अध्यक्षता में समय-सीमा बैठक में पेयजल व्यवस्था, अवैध उत्खनन सक्रिय खनिज माफियाओं के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने दिए कड़े दिशा निर्देश

*पांढुर्णा हलचल न्यूज़ संवाददाता मनोज सातपुते पांढुर्णा*

पांढुर्णा जिला मुख्यालय पर बुधवार 27 मई 2026 को पांढुर्णा जिला कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ की अध्यक्षता में आज कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष पांढुर्णा में समय-सीमा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में संचालित विभिन्न विभागीय योजनाओं, जनहितकारी कार्यों, लंबित प्रकरणों एवं शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की विभागवार विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में संयुक्त कलेक्टर सुश्री मेघा शर्मा, एसडीएम पांढुर्णा श्रीमती अलका एक्का, प्रभारी अनुविभागीय अधिकारी सौसर श्री प्रियंक मिश्रा, प्रभारी जनपद पंचायत सीईओ श्री विनय प्रकाश ठाकुर सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

आज इस महत्वपूर्ण बैठक के दौरान कलेक्टर श्री वशिष्ठ ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारी श्री सुभाष गाडगे से जिले में पेयजल आपूर्ति की वर्तमान स्थिति की जानकारी प्राप्त की। इस दौरान बढ़चिचोली, मारकावाड़ा एवं कालापाठा ग्रामों में उत्पन्न पेयजल समस्या को गंभीरता से लेते हुए विस्तृत चर्चा की गई तथा आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। कलेक्टर श्री वशिष्ठ ने नलकूप, हैंडपंप एवं अन्य वैकल्पिक जल स्रोतों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में सुचारु एवं निर्बाध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

खनिज विभाग की समीक्षा के दौरान कलेक्टर श्री वशिष्ठ ने खनिज अधिकारी श्री महेश नगपुरे को बिछुआ बग्गू क्षेत्र में सक्रिय खनिज माफियाओं के विरुद्ध प्रभावी एवं कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। साथ ही खमारपानी स्थित पुल के नीचे अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन की प्राप्त शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए नियमित निरीक्षण एवं सतत निगरानी कर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।

समय सीमा बैठक में मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री राजकुमार इवनाती से नीलकंठ श्मशान घाट रोड की अव्यवस्थित स्थिति के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई। कलेक्टर श्री वशिष्ठ ने संबंधित अधिकारियों को शीघ्र सड़क निर्माण एवं सुधार कार्य प्रारंभ कर आमजन को राहत प्रदान करने के निर्देश दिए।

इसके अतिरिक्त श्रम अधिकारी को प्रधानमंत्री श्रम मानधन योजना अंतर्गत पात्र हितग्राहियों के अधिकाधिक पंजीयन सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया। वहीं खाद्य आपूर्ति अधिकारी श्रीमती रीता मर्सकोले से जिले में डीजल एवं पेट्रोल यूनिट की उपलब्धता एवं आपूर्ति व्यवस्था की जानकारी प्राप्त कर आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।

*जल संरक्षण अभियान को जनआंदोलन बनाने पर जोर, युवा संगम कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा* 

समय सीमा बैठक में कलेक्टर श्री वशिष्ठ द्वारा जल गंगा संवर्धन एवं जनभागीदारी अभियान की भी समीक्षा की गई। उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जल संरक्षण गतिविधियों एवं जनसहभागिता से संबंधित आंकड़ों में वृद्धि करने के निर्देश देते हुए अभियान को जनआंदोलन के रूप में संचालित करने पर विशेष बल दिया।

शासकीय आईटीआई पांढुर्णा के प्राचार्य श्री ज्ञानदेव तलमले को युवा संगम कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। वहीं पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में पेयजल व्यवस्था की समीक्षा करते हुए संबंधित विभाग को विद्यालय परिसर में सुचारु पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया।

बैठक में सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों की विभागवार समीक्षा करते हुए कलेक्टर श्री वशिष्ठ ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि सीएम हेल्पलाइन अंतर्गत 100 दिवस से अधिक लंबित प्रकरणों का अधिकतम संतुष्टि स्तर के साथ शीघ्र निराकरण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही मांग आधारित 50 दिवस से अधिक लंबित शिकायतों का भी प्राथमिकता के आधार पर निराकरण करने के निर्देश दिए गए।

बैठक के अंत में कलेक्टर श्री वशिष्ठ ने सभी अधिकारियों को शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं एवं जनहितकारी कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्वक पूर्ण करने के निर्देश देते हुए विभागीय समन्वय एवं जवाबदेही के साथ कार्य करने पर बल दिया।

Leave a Comment

और पढ़ें

हर घर तिरंगा अभियान के तहत पांढुर्णा नगर में निकली भव्य तिरंगा यात्रा , देशभक्ति एवं राष्ट्रीय गौरव का दिया संदेश, विद्यार्थियों ने लगाए देशभक्ति के नारे, जिले के एक मात्र कन्या महाविद्यालय में हर घर तिरंगा अभियान तहत हुआ आयोजन

प्रशासन ने स्कूल का बदला टाईमिंग तो ऑटो रहे बंद पारडी मार्ग पर वाहनों लगा लंबा जाम स्कूल छात्र अभिभावक किसान राहगीर घंटों जाम से रहे परेशान, अभिभावकों ने प्रशासन से सुचारू व्यवस्था बनाने की उठाई मांग

ग्राम पंचायत खैरापैका पंचायत सचिव द्वारा साफ-सफाई, पेयजल व्यवस्था एवं पंचायत संबंधी कार्यों में लापरवाही बरतने तथा नियमित रूप से पंचायत में उपस्थित नहीं होने ग्रामीणों ने जनसुनवाई में कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ से शिकायत अधिकारियों को जांच के दिए दिशा निर्देश

सीएम डॉ. यादव ने हितग्राहियों के खातों में ट्रांसफर किए 311 करोड़, कहा- सेवा ही हमारा धर्म , सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना की राशि खातों में ट्रांसफर , महिलाओं को मिले प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के रुपये , गरीब-युवा-नारी शक्ति-किसानों के लिए हो रहे ऐतिहासिक काम

पांढुर्णा जिले के नागरिको की सुविधा यातायात व्यवस्था सुचारू संचालन को दृष्टिगत रखते कलेक्टर ने अशासकीय विद्यालयों के संचालन समय में किया परिवर्तन, 10 अगस्त से नई समय-सारणी लागू, दो पालियों में संचालित विद्यालयों के लिए किया आदेश जारी

श्री सिद्धि विनायक गणेश मन्दिर के शेष निर्माण कार्य कराने बाबद समाजसेवी गणेश बापू बालपांडे द्वारा 2 लाख 51 हज़ार रुपये राशी का चेक करेंगे भेंट (की घोषणा) , मंदिर समिति भेंट राशी से मार्ग पर स्वागत द्वार, मन्दिर परिसर में टाइल्स, परिसर को सुरक्षित करने स्टील बाउंड्री वॉल, मन्दिर में पीतल की चरण पादुका मूर्ति के ऊपर पीतल का बड़ा छत्र, आदि अन्य निर्माण कार्य किए जाएंगे

विश्व आदिवासी दिवस पर्व पर शहर में निकली विशाल भव्य रैली पारंपरिक वेशभूषा और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ धूमधाम से मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस , जय सेवा’ और जय फड़ापेन, ‘जय आदिवासी’ नारों से गुंज उठा पूरा शहर , आयोजन ने जिले में आपसी भाईचारे, सांस्कृतिक धरोहर और सामाजिक एकता का दिया संदेश।