पांढुर्णा हलचल न्यूज़ संवाददाता मनोज सातपुते पांढुर्णा

पांढुर्णा अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सौसर श्री प्रियंक मिश्रा ने ग्राम पंचायत सावरनी में आयोजित पशु हाट बाजार व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण। इस संबंध मिली जानकारी मुताबिक पांढुर्णा कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ के मार्गदर्शन में आज अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सौसर श्री प्रियंक मिश्रा द्वारा ग्राम पंचायत सावरनी में आयोजित पशु हाट बाजार की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान बाजार में साफ-सफाई, पेयजल, पशुओं के ठहराव एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। इस अवसर पर श्री मिश्रा ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि पशु हाट बाजार में आने वाले व्यापारियों एवं ग्रामीणों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। साथ ही स्वच्छता एवं सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के निर्देश भी दिए गए।









