पांढुर्णा हलचल न्यूज़ संवाददाता मनोज सातपुते पांढुर्णा
पांढुर्णा विधानसभा क्षेत्र मोहखेड़’ सांवरी ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली कटौती से आक्रोशित कोयतोड़ आदिवासी समाज संघ पदाधिकारी कार्यकर्ता द्वारा सांवरी सब-स्टेशन का घेराव कर JE को ज्ञापन सौंपा काह गया की जमोहखेड़ (सांवरी) क्षेत्र में भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती से परेशान ग्रामीण जनता का सब्र अब टूट चुका है। क्षेत्र की इस गंभीर समस्या को लेकर ‘कोयतोड़ आदिवासी समाज संघ मोहखेड़’ ने सांवरी सब-स्टेशन पहुंचकर जूनियर इंजीनियर (JE) को एक ज्ञापन सौंपा और व्यवस्था सुधारने की मांग की। ग्रामीणों की मुख्य समस्याएं संघ के प्रतिनिधि अजय रामजी धुर्वे ने क्षेत्र की बदहाल बिजली व्यवस्था पर कड़ा रोष व्यक्त करते हुए कहा कि सांवरी और उसके आस-पास के गांवों में लगातार घंटों बिजली गोल रहना आम बात हो गई है। इससे जनता को निम्नलिखित भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है:पेयजल संकट: समय पर बिजली न मिलने से पानी की मोटरें नहीं चल पातीं, जिससे ग्रामीणों को पीने के पानी के लिए घंटों इंतजार करना पड़ता है।स्वास्थ्य पर असर: भीषण गर्मी में बिना बिजली के घरों में रहना दूभर है। इससे क्षेत्र के बुजुर्ग, मासूम बच्चे और बीमार लोग सबसे ज्यादा पीड़ित हो रहे हैं।अनिश्चितता: बिजली कभी भी अचानक बंद हो जाती है और घंटों तक वापस नहीं आती, जिससे आम जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। ‘घेराव’ एवं उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। इस संबंध अजय धुर्वे ने बिजली विभाग को कड़े शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि अगले 2 से 3 दिनों के भीतर क्षेत्र की बिजली समस्या का स्थाई समाधान नहीं किया गया, तो आने वाले दिनों में क्षेत्र की जनता के साथ मिलकर हजारों की संख्या में सांवरी सब-स्टेशन का उग्र घेराव किया जाएगा।उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि ऐसी स्थिति निर्मित होती है, तो कानून व्यवस्था और आंदोलन की समस्त जिम्मेदारी बिजली विभाग की होगी।ज्ञापन में उपस्थित अनिल उईके दिलीप उईके दिपचंद धुर्वे नरेंद्र सरयाम रामभरोस कवरेती राहूल उईके अभिषेक उईके दुर्गेश कोडापे सुभाम,विक्की धुर्वे साहित्य प्रशासन लावाघोघरी टीआई अलताफ खान सर सांवरी चौंकी प्रभारी मुकेश द्वेवेदी जी एवं नायाब तहसीलदार रामकांत चौकसे संगठन के पदाधिकारी एवं मातृशक्ति उपस्थित रहें।









