पांढुर्णा हलचल न्यूज़ संवाददाता मनोज सातपुते पांढुर्णा*

पांढुर्णा सिविल अस्पताल में ग्राम जूनेवानी निवासी 3 साल बालक वशाक चौधरी पिता नदलाल चौधरी अपने घर के आंगन में खेलते वक्त अचानक आवारा कुत्ते ने बच्चे पर हमले की घटना में बच्चे के चेहरे गहरा घाव एवं एक दांत भी टूट गया था एवं जबड़े पर अंदरुनी गहरा घाव बना हुआ था । सिविल अस्पताल डेंटलिस्ट डॉ एवं सिविल अस्पताल सीनियर चाईल्ड स्पेशलिस्ट डॉ गजभिए द्वारा बच्चे का प्राथमिक उपचार उपरांत आज बुधवार को घायल बच्चे की ओ पी जी एवं सर्जरी कराने नागपुर एम्स की सलाह दी गई। इस संबंध सिविल अस्पताल डॉ द्वारा मिली जानकारी मुताबिक आवारा कुत्ते के हमले से बच्चे चेहरे जबड़े अंदरूनी गहरी इंजरी होना बताया गया। घायल बच्चे के परिजनों को सिविल अस्पताल डॉ द्वारा नागपुर एम्स जांच पड़ताल कराने की सलाह दी गई। 3 साल बच्चे पर हमले की घटना मंगलवार की दोपहर घटित हुई थी जिस समय बालक अपने घर के दरवाज़े पर खेल रहा था। अचानक आकर आवारा कुत्ते ने बच्चे पर हमला कर नीचे गिराकर उसे नोचा गया। इस दर्दनाक घटना बालक के चेहरे पर अंदरुनी गहरी चोटे आई एवं दांत भी टूट गया। घटना मंगलवार दोपहर 2 बजे के आस पास की बताई जा रही। गंभीर रूप से घायल बच्चे को परिजनों द्वारा निजी वाहन से पांढुर्णा सिविल अस्पताल लाया गया था सिविल अस्पताल डॉ द्वारा जांच पड़ताल के बाद सीनियर डॉ गजभिए बुलाकर जांच पड़ताल कर घायल बच्चे को सिविल अस्पताल में ईलाज कराकर आपजरवेशन में रखा गया था। सिविल अस्पताल डॉ द्वारा घायल बच्चे को वैक्सीनेशन दिया गया। सिविल अस्पताल चाईल्ड स्पेशलिस्ट सीनियर डॉ गजभिए द्वारा घायल बच्चे की जांच पड़ताल ईलाज कराने बाद परिजनों द्वारा भी राहत की सास ली गई। घायल बच्चे परिजनों द्वारा भी पंचायत एवं प्रशासन से आवारा कुत्ते को पकड़ने की मांग की गई ता की गांव में दूसरे किसी अन्य बच्चों पर आवारा कुत्ते का हमला का शिकार ना हो सके।









