पांढुर्णा हलचल न्यूज़ संवाददाता मनोज सातपुते पांढुर्णा

पांढुर्णा सड़क दुर्घटना के संबंध मिली जानकारी मुताबिक दुनावा से पांढुरना आते वक्त ग्राम नरसरा के पास बिजली विभाग ठेकेदार की लोहे के पोल से भरी टैक्टर ट्रॉली मोटर साइकिल से लोहे का पोल टकराने की घटना गुरुवार 11 बजे ग्राम नरसरा के पास घटित हुई। सड़क दुर्घटना के संबंध सूत्रों एवं जानकारों से मिली जानकारी मुताबिक सड़क दुर्घटना में मोटर साइकिल चालक शिवाजी हिरुडकर उम्र 60 साल निवासी संतोषी माता वार्ड पांढुर्णा जो की नगर पालिका परिषद पांढुर्णा ड्राइवर कर्मचारी बताया जा रहा जो की सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुआ। सड़क दुर्घटना में टैक्टर ट्रॉली मोटर साइकिल को 20 फिट घसीटते हुए ले गई। सड़क दुर्घटना के बाद गंभीर रूप घायल अवस्था में पड़े रहे मोटर साइकिल चालक शिवाजी हिरुडकर को ग्रामीणों द्वारा घटना स्थल से उठाकर घायलों की व्यवस्था जानी एवं दर्द से तड़पा देख गांव के झोलाछाप डॉक्टर द्वारा प्राथमिक उपचार कराया एवं जानकारों के मुताबिक मिली जानकारी बिजली ठेकेदार कर्मचारी एवं ग्रामीणों की मदद से घायल को किसी निजी वाहन की मददत से पांढुर्णा के निजी अस्पताल में घायल का ईलाज कराने छोड़ दिया। निजी अस्पताल डॉ द्वारा 70 हजार रुपए आपरेशन खर्चा बताने पर बिजली विभाग ठेकेदार कर्मचारी घायल को अस्पताल में छोड़कर भाग खड़े हुए घायल परिजनों द्वारा घायल शिवाजी हिरुडकर को निजी अस्पताल से दोपहर 1 बजे पांढुर्णा सिविल अस्पताल लाया गया। जाह घायल का ईलाज कराया गया। सिविल अस्पताल डॉ द्वारा गुरुवार को घायल शिवाजी हिरुडकर सड़क दुर्घटना में पैर की हड्डी एवं लिगामेंट नसे टूटी बताई सिविल अस्पताल डॉ द्वारा शुक्रवार को घायल को नागपुर रेफर की सलाह दी गई। लेकिन घायल परिजनों द्वारा शुक्रवार को ही चिरायु अस्पताल भोपाल ले जाने की बात सामने आई । सड़क दुर्घटना के संबंध में पुलिस विभाग द्वारा घायल शिवाजी हिरुडकर से विस्तारपूर्वक जानकारी ली गई। सड़क दुर्घटना के संबंध में पुलिस विभाग घायल के बयान के आधार पर सड़क दुर्घटना की जांच पड़ताल की जा रही। सड़क दुर्घटना में घायल शिवाजी हिरुडकर एवं परिजनों द्वारा ग्राम नरसरा बिजली विभाग ठेकेदार कर्मचारी पर सड़क दुर्घटना को लेकर आरोप लगाया जिसकी जांच पुलिस विभाग द्वारा की जा रही है।









