हर घर तिरंगा अभियान के तहत पांढुर्णा नगर में निकली भव्य तिरंगा यात्रा , देशभक्ति एवं राष्ट्रीय गौरव का दिया संदेश, विद्यार्थियों ने लगाए देशभक्ति के नारे, जिले के एक मात्र कन्या महाविद्यालय में हर घर तिरंगा अभियान तहत हुआ आयोजन सौसर में गूंजा राष्ट्रप्रेम का जयघोष ,भव्य तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसमुदाय , तिरंगे की शान और राष्ट्र प्रथम के संकल्प के साथ निकली भव्य यात्रा प्रशासन ने स्कूल का बदला टाईमिंग तो ऑटो रहे बंद पारडी मार्ग पर वाहनों लगा लंबा जाम स्कूल छात्र अभिभावक किसान राहगीर घंटों जाम से रहे परेशान, अभिभावकों ने प्रशासन से सुचारू व्यवस्था बनाने की उठाई मांग ग्राम पंचायत खैरापैका पंचायत सचिव द्वारा साफ-सफाई, पेयजल व्यवस्था एवं पंचायत संबंधी कार्यों में लापरवाही बरतने तथा नियमित रूप से पंचायत में उपस्थित नहीं होने ग्रामीणों ने जनसुनवाई में कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ से शिकायत अधिकारियों को जांच के दिए दिशा निर्देश प्रधानमंत्री आवास योजना संबंधी शिकायत, जांच में पाई गई , निराधार, जनपद पंचायत पांढुर्णा मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विनय प्रकाश ठाकुर मार्गदर्शन में संयुक्त जांच दल ने की जांच पड़ताल सीएम डॉ. यादव ने हितग्राहियों के खातों में ट्रांसफर किए 311 करोड़, कहा- सेवा ही हमारा धर्म , सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना की राशि खातों में ट्रांसफर , महिलाओं को मिले प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के रुपये , गरीब-युवा-नारी शक्ति-किसानों के लिए हो रहे ऐतिहासिक काम

प्रभारी कलेक्टर श्री अग्रिम कुमार ने जलमग्न होने वाले पुलियाओं पर रपटों की व्यवस्था कराने पीडब्ल्यूडी विभाग को , नागपुर-पांढुर्णा रोड की मरम्मत कराने नगर पालिका सीएमओ को समय-सीमा की बैठक में दिए कड़े दिशा निर्देश

*पांढुर्णा हलचल न्यूज़ संवाददाता मनोज सातपुते पांढुर्णा* 

( समय सीमा बैठक में संयुंक्त कलेक्टर सुश्री मेघा शर्मा एवं सहायक खनि अधिकारी श्री महेश नागपुरे से 62 स्कूलों की छतों की मरम्मत कार्य की जानकारी प्राप्त कर कार्य को जल्द से जल्द पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए )

पांढुर्णा जिला मुख्यालय पर गुरुवार 11 जून 2026 को पांढुर्णा प्रभारी कलेक्टर श्री अग्रिम कुमार की अध्यक्षता में कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में समय-सीमा बैठक संपन्न हुई। बैठक में विभिन्न विभागों की योजनाओं एवं विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।

इस महत्वपूर्ण बैठक में बीएमओ पांढुर्णा को आयुष्मान एम्पायर के लिए 4-5 बेड वाले प्राइवेट हॉस्पिटल का पंजीयन कराने के निर्देश दिए गए। प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना (PMKSY) अंतर्गत आमला ग्राम पंचायत की पुलिया की जानकारी ली गई तथा निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए। साथ ही जनपद पंचायत सीईओ सौसर को मामले की जांच करने के निर्देश भी प्रदान किए गए।

पांढुर्णा संयुंक्त कलेक्टर सुश्री मेघा शर्मा एवं सहायक खनि अधिकारी श्री महेश नागपुरे से 62 स्कूलों की छतों की मरम्मत कार्य की जानकारी प्राप्त की गई तथा कार्य जल्द से जल्द पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए। लेबर ऑफिसर के लगातार टीएल बैठक में अनुपस्थित रहने पर उनके विरुद्ध डीओ ऑफिस लेटर जारी करने के निर्देश दिए गए, जिसमें उनके टीएल प्रकरणों की जानकारी एवं निलंबन संबंधी उल्लेख किए जाने के निर्देश प्रदान किए गए।

बैठक में आरटीओ कार्यालय को बसों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विशेष जांच अभियान चलाने के निर्देश दिए गए। महिला एवं बाल विकास अधिकारी श्रीमती मोनिका बीसेन को बाल आशीर्वाद योजना अंतर्गत वंशिका की अंतरित राशि को अपडेट करने के निर्देश दिए गए। साथ ही पोषण आहार पैकेटों की जानकारी, निरीक्षण रिपोर्ट एवं सत्यापन कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।

पीडब्ल्यूडी विभाग से शांति धाम में किए जा रहे सौंदर्यीकरण एवं समतलीकरण कार्यों की जानकारी प्राप्त की गई। पीडब्ल्यूडी एसडीओ श्री शुभांशु चौरसिया को जलमग्न होने वाली पुलियाओं पर रपटों की व्यवस्था करने एवं समस्याओं का शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग (पीएचई) को पेयजल व्यवस्था के लिए जल अधिग्रहण संबंधी आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। जनपद पंचायत सीईओ सौसर को ग्राम तिनखेड़ा में पेयजल अधिग्रहण व्यवस्था का निरीक्षण कर आवश्यक जानकारी प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त पीएचई विभाग को ग्रामीण विद्यालयों में पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा नल-जल योजना के अंतर्गत लंबित प्रकरणों के निराकरण के लिए सीईओ पांढुर्णा एवं सौसर को आवश्यक निर्देश प्रदान किए गए।

इस महत्वपूर्ण बैठक में नगर पालिका पांढुर्णा के सीएमओ श्री राजकुमार इवनाती को नागपुर-पांढुर्णा रोड की मरम्मत कराने के निर्देश दिए गए। वहीं सीईओ पांढुर्णा, सीईओ सौसर एवं एसडीएम पांढुर्णा तथा सौसर को श्रम योग मानधन योजना के अंतर्गत दो-दो ग्राम पंचायतों का निरीक्षण कर योजना की प्रगति एवं प्रतिशत बढ़ाने के निर्देश दिए गए।

बैठक में आईटीआई प्राचार्य श्री ज्ञानदेव तलमले को मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ योजना एवं औद्योगिक इंटर्नशिप कार्यक्रम के निर्धारित लक्ष्यों को समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश भी दिए गए।

बैठक में अतिरिक्त कलेक्टर श्री नीलमणि अग्निहोत्री, संयुक्त कलेक्टर सुश्री मेघा शर्मा एवं सुश्री नेहा सोनी, एसडीएम श्रीमती अलका एक्का, सीईओ पांढुर्णा श्री विनय प्रकाश ठाकुर, सीईओ सौसर श्री प्रियंक मिश्रा तथा प्रभारी तहसीलदार पांढुर्णा सुश्री प्रेक्षा पाठक सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें

हर घर तिरंगा अभियान के तहत पांढुर्णा नगर में निकली भव्य तिरंगा यात्रा , देशभक्ति एवं राष्ट्रीय गौरव का दिया संदेश, विद्यार्थियों ने लगाए देशभक्ति के नारे, जिले के एक मात्र कन्या महाविद्यालय में हर घर तिरंगा अभियान तहत हुआ आयोजन

प्रशासन ने स्कूल का बदला टाईमिंग तो ऑटो रहे बंद पारडी मार्ग पर वाहनों लगा लंबा जाम स्कूल छात्र अभिभावक किसान राहगीर घंटों जाम से रहे परेशान, अभिभावकों ने प्रशासन से सुचारू व्यवस्था बनाने की उठाई मांग

ग्राम पंचायत खैरापैका पंचायत सचिव द्वारा साफ-सफाई, पेयजल व्यवस्था एवं पंचायत संबंधी कार्यों में लापरवाही बरतने तथा नियमित रूप से पंचायत में उपस्थित नहीं होने ग्रामीणों ने जनसुनवाई में कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ से शिकायत अधिकारियों को जांच के दिए दिशा निर्देश

सीएम डॉ. यादव ने हितग्राहियों के खातों में ट्रांसफर किए 311 करोड़, कहा- सेवा ही हमारा धर्म , सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना की राशि खातों में ट्रांसफर , महिलाओं को मिले प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के रुपये , गरीब-युवा-नारी शक्ति-किसानों के लिए हो रहे ऐतिहासिक काम

पांढुर्णा जिले के नागरिको की सुविधा यातायात व्यवस्था सुचारू संचालन को दृष्टिगत रखते कलेक्टर ने अशासकीय विद्यालयों के संचालन समय में किया परिवर्तन, 10 अगस्त से नई समय-सारणी लागू, दो पालियों में संचालित विद्यालयों के लिए किया आदेश जारी

श्री सिद्धि विनायक गणेश मन्दिर के शेष निर्माण कार्य कराने बाबद समाजसेवी गणेश बापू बालपांडे द्वारा 2 लाख 51 हज़ार रुपये राशी का चेक करेंगे भेंट (की घोषणा) , मंदिर समिति भेंट राशी से मार्ग पर स्वागत द्वार, मन्दिर परिसर में टाइल्स, परिसर को सुरक्षित करने स्टील बाउंड्री वॉल, मन्दिर में पीतल की चरण पादुका मूर्ति के ऊपर पीतल का बड़ा छत्र, आदि अन्य निर्माण कार्य किए जाएंगे

विश्व आदिवासी दिवस पर्व पर शहर में निकली विशाल भव्य रैली पारंपरिक वेशभूषा और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ धूमधाम से मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस , जय सेवा’ और जय फड़ापेन, ‘जय आदिवासी’ नारों से गुंज उठा पूरा शहर , आयोजन ने जिले में आपसी भाईचारे, सांस्कृतिक धरोहर और सामाजिक एकता का दिया संदेश।