*पांढुर्णा हलचल न्यूज़ संवाददाता मनोज सातपुते पांढुर्णा*

पांढुर्णा पांढुरना जिला एन एस यूं आई द्वारा कलेक्टर राष्ट्रपति के नाम सौंपा गया ज्ञापन काह गया की विगत दिनों राज्य सभा चुनाव में हुई बेईमानी, नियम प्रक्रिया के विरूद्ध कांग्रेस के अधिकृत उम्मीदवार सुश्री मीनाक्षी नटराजन जी का नामांकन रद्द करने को लेकर पूरा देश हतप्रभ है।
चुनाव आयोग और भाजपा की इस मिलीभगत से लोकतांत्रिक मूल्यों को कमजोर करने का प्रयास किया जा रहा है। इसी साजिश के तहत मीनाक्षी नटराजन जी का नामांकन रद्द किया है।
इस अलोकतांत्रिक एवं तानाशाहीपूर्ण रवैये के विरोध में जिला पांढुरना में NSUI के साथियों द्वारा कलेक्टर कार्यालय में ज्ञापन देकर छत्रपति शिवाजी चौक में ज्ञानेश कुमार के विरोध मे नारे बाजी कर पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया।
जिला पांढुरना NSUI नेतृत्व में पुतला दहन इस आयोजन में मुख्य रूप से पांढुरना जिला NSUI अध्यक्ष श्री जिम्मी टाकभवरे, आकाश कोल्हे, मुकेश बारमासे, अंकुश साहू, उज्जवल देशमुख, तासीम पटेल, पारस गायकवाड़, नयन वाडकर, चंदू चटप, राजा खान, आदि युवा साथी उपस्थित रहे। पुतला दहन आयोजन को लेकर पांढुर्णा पुलिस प्रशासन को NSUI द्वारा पुतला दहन करने की जानकारी मिलने पर शिवाजी महाराज चौक चौराहे पर पुलिस प्रशासन द्वारा यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से बनाई गई ता की विरोध प्रदर्शन पुतला दहन आयोजन के दौरान कोई भी किसी प्रकार अनहोनी घटनाएं न हो सके। जिसको लेकर पुलिस प्रशासन पुरी तरह अलर्ट दिखाई दिया। एव बस स्टैंड मुख्य सड़क मार्ग पर यातायात की सुचारू व्यवस्था बनाई गई। NSUI द्वारा पुतला दहन आयोजन के दौरान पुलिस बल द्वारा फायर ब्रिगेड की मददत से NSUI द्वारा पुतला जलाने पर बुझाने की भरपूर कोशिश हुई। NSUI संगठन पदाधिकारी कार्यकर्ता द्वारा पुतला दहन कर चुनाव आयोग विरोधी नारेबाजी कर कड़ा विरोध जताया गया।









