हर घर तिरंगा अभियान के तहत पांढुर्णा नगर में निकली भव्य तिरंगा यात्रा , देशभक्ति एवं राष्ट्रीय गौरव का दिया संदेश, विद्यार्थियों ने लगाए देशभक्ति के नारे, जिले के एक मात्र कन्या महाविद्यालय में हर घर तिरंगा अभियान तहत हुआ आयोजन सौसर में गूंजा राष्ट्रप्रेम का जयघोष ,भव्य तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसमुदाय , तिरंगे की शान और राष्ट्र प्रथम के संकल्प के साथ निकली भव्य यात्रा प्रशासन ने स्कूल का बदला टाईमिंग तो ऑटो रहे बंद पारडी मार्ग पर वाहनों लगा लंबा जाम स्कूल छात्र अभिभावक किसान राहगीर घंटों जाम से रहे परेशान, अभिभावकों ने प्रशासन से सुचारू व्यवस्था बनाने की उठाई मांग ग्राम पंचायत खैरापैका पंचायत सचिव द्वारा साफ-सफाई, पेयजल व्यवस्था एवं पंचायत संबंधी कार्यों में लापरवाही बरतने तथा नियमित रूप से पंचायत में उपस्थित नहीं होने ग्रामीणों ने जनसुनवाई में कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ से शिकायत अधिकारियों को जांच के दिए दिशा निर्देश प्रधानमंत्री आवास योजना संबंधी शिकायत, जांच में पाई गई , निराधार, जनपद पंचायत पांढुर्णा मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विनय प्रकाश ठाकुर मार्गदर्शन में संयुक्त जांच दल ने की जांच पड़ताल सीएम डॉ. यादव ने हितग्राहियों के खातों में ट्रांसफर किए 311 करोड़, कहा- सेवा ही हमारा धर्म , सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना की राशि खातों में ट्रांसफर , महिलाओं को मिले प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के रुपये , गरीब-युवा-नारी शक्ति-किसानों के लिए हो रहे ऐतिहासिक काम

शासकीय आईटीआई पांढुर्णा में 18 जून को आयोजित होगा जिला स्तरीय युवा संगम मेला , रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेन्टिसशिप के अवसरों से जुड़ सकेंगे पांढुर्णा जिले के युवा

पांढुर्णा हलचल न्यूज़ संवाददाता मनोज सातपुते पांढुर्णा 

पांढुर्णा जिला रोजगार कार्यालय पांढुर्णा, शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान पांढुर्णा एवं जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र छिंदवाड़ा/पांढुर्णा के संयुक्त तत्वावधान में 18 जून 2026 को जिला स्तरीय युवा संगम मेला ( रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेन्टिसशिप मेला ) का आयोजन शासकीय आईटीआई पांढुर्णा में किया जाएगा। मेले का उद्देश्य युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसरों से जोड़ना तथा विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों में उपलब्ध रिक्त पदों की जानकारी प्रदान कर रोजगार उपलब्ध कराना है।

रोजगार मेले में एमआरएफ टायर्स प्रा.लि. गोवा द्वारा मशीन ऑपरेटर एवं मैन्युफेक्चरिंग पदों के लिए 12वीं, आईटीआई एवं डिप्लोमा धारक अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए जाएंगे। इसी प्रकार कृष्णा बेल्ट प्रा.लि. सतनूर द्वारा मशीन ऑपरेटर, लोहिया ग्रीन एनर्जी प्रा.लि. सीलोरा -सौंसर द्वारा अप्रेन्टिसशिप, बालाजी वेफर्स प्रा.लि. पीथमपुर द्वारा प्रोडक्शन, क्वालिटी कंट्रोल एवं पैकिंग, तथा माहले इंजन कम्पोनेंट प्रा.लि. पीथमपुर द्वारा प्रोडक्शन विभाग, सीएनसी एवं वीएमसी मशीन ऑपरेटर तथा मेन्टेनेंस विभाग के पदों के लिए योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। इसके अतिरिक्त भारतीय जीवन बीमा निगम, पांढुर्णा द्वारा बीमा सखी एवं ऑफिस वर्क के पदों के लिए भी अवसर उपलब्ध रहेंगे।

इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता 10वीं, 12वीं, आईटीआई, डिप्लोमा, बी-टेक एवं स्नातक निर्धारित की गई है। विभिन्न कंपनियों द्वारा पदानुसार 6 हजार रुपये से 22 हजार 600 रुपये प्रतिमाह तक का वेतनमान प्रदान किया जाएगा। अभ्यर्थियों की आयु सीमा 18 से 30 वर्ष निर्धारित है। सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगा मेला ,अभ्यर्थी जीवित पंजीयन, रिज्यूमे एवं आवश्यक दस्तावेज साथ लाएं

जिला रोजगार अधिकारी ने इच्छुक अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे 18 जून 2026 (गुरुवार) को प्रातः 11 बजे शासकीय आईटीआई पांढुर्णा, अमरावती रोड, जिला पांढुर्णा में आयोजित मेले में उपस्थित होकर रोजगार के अवसरों का लाभ प्राप्त करें। अभ्यर्थियों को रोजगार कार्यालय का जीवित पंजीयन, रिज्यूमे, समस्त शैक्षणिक एवं अन्य आवश्यक दस्तावेजों की प्रतियां तथा पहचान संबंधी दस्तावेज साथ लाना अनिवार्य होगा।

Leave a Comment

और पढ़ें

हर घर तिरंगा अभियान के तहत पांढुर्णा नगर में निकली भव्य तिरंगा यात्रा , देशभक्ति एवं राष्ट्रीय गौरव का दिया संदेश, विद्यार्थियों ने लगाए देशभक्ति के नारे, जिले के एक मात्र कन्या महाविद्यालय में हर घर तिरंगा अभियान तहत हुआ आयोजन

प्रशासन ने स्कूल का बदला टाईमिंग तो ऑटो रहे बंद पारडी मार्ग पर वाहनों लगा लंबा जाम स्कूल छात्र अभिभावक किसान राहगीर घंटों जाम से रहे परेशान, अभिभावकों ने प्रशासन से सुचारू व्यवस्था बनाने की उठाई मांग

ग्राम पंचायत खैरापैका पंचायत सचिव द्वारा साफ-सफाई, पेयजल व्यवस्था एवं पंचायत संबंधी कार्यों में लापरवाही बरतने तथा नियमित रूप से पंचायत में उपस्थित नहीं होने ग्रामीणों ने जनसुनवाई में कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ से शिकायत अधिकारियों को जांच के दिए दिशा निर्देश

सीएम डॉ. यादव ने हितग्राहियों के खातों में ट्रांसफर किए 311 करोड़, कहा- सेवा ही हमारा धर्म , सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना की राशि खातों में ट्रांसफर , महिलाओं को मिले प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के रुपये , गरीब-युवा-नारी शक्ति-किसानों के लिए हो रहे ऐतिहासिक काम

पांढुर्णा जिले के नागरिको की सुविधा यातायात व्यवस्था सुचारू संचालन को दृष्टिगत रखते कलेक्टर ने अशासकीय विद्यालयों के संचालन समय में किया परिवर्तन, 10 अगस्त से नई समय-सारणी लागू, दो पालियों में संचालित विद्यालयों के लिए किया आदेश जारी

श्री सिद्धि विनायक गणेश मन्दिर के शेष निर्माण कार्य कराने बाबद समाजसेवी गणेश बापू बालपांडे द्वारा 2 लाख 51 हज़ार रुपये राशी का चेक करेंगे भेंट (की घोषणा) , मंदिर समिति भेंट राशी से मार्ग पर स्वागत द्वार, मन्दिर परिसर में टाइल्स, परिसर को सुरक्षित करने स्टील बाउंड्री वॉल, मन्दिर में पीतल की चरण पादुका मूर्ति के ऊपर पीतल का बड़ा छत्र, आदि अन्य निर्माण कार्य किए जाएंगे

विश्व आदिवासी दिवस पर्व पर शहर में निकली विशाल भव्य रैली पारंपरिक वेशभूषा और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ धूमधाम से मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस , जय सेवा’ और जय फड़ापेन, ‘जय आदिवासी’ नारों से गुंज उठा पूरा शहर , आयोजन ने जिले में आपसी भाईचारे, सांस्कृतिक धरोहर और सामाजिक एकता का दिया संदेश।