पांढुर्णा हलचल न्यूज़ संवाददाता मनोज सातपुते पांढुर्णा

पांढुर्णा शहर संत जगनाडे महाराज चौक चौराहे शुक्रवार बाजार सड़क किनारे घायल अवस्था में पड़े युवक को राहगीरों द्वारा डायल 108 एंबुलेंस की मदद से पांढुर्णा सिविल अस्पताल में शाम 6.30 से 7:00 बजे के करीब घायल बेहोशी के हालात में युवक को सिविल अस्पताल में लाया गया। सिविल अस्पताल डॉ द्वारा घायल युवक जांच पड़ताल की गई। जांच में घायल युवक के सिर पर गंभीर चोटे आई बताई गई। सिविल अस्पताल डॉक्टर द्वारा मिली जानकारी मुताबिक युवक सिर पर अंदरुनी गहरी चोटे होने से युवक के सिर पर चार टीचेस (टाके) लगाना बताया गया ता की सिर का गहर घाव जल्दी भर सके। फिलहाल घायल युवक का सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया सिविल अस्पताल डॉ के निगरानी में घायल युवक का ईलाज चल है। घायल युवक का नाम पता या परिवार की जानकारी नहीं लग पाई है। पुलिस विभाग द्वारा घटना की जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है।









