हर घर तिरंगा अभियान के तहत पांढुर्णा नगर में निकली भव्य तिरंगा यात्रा , देशभक्ति एवं राष्ट्रीय गौरव का दिया संदेश, विद्यार्थियों ने लगाए देशभक्ति के नारे, जिले के एक मात्र कन्या महाविद्यालय में हर घर तिरंगा अभियान तहत हुआ आयोजन सौसर में गूंजा राष्ट्रप्रेम का जयघोष ,भव्य तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसमुदाय , तिरंगे की शान और राष्ट्र प्रथम के संकल्प के साथ निकली भव्य यात्रा प्रशासन ने स्कूल का बदला टाईमिंग तो ऑटो रहे बंद पारडी मार्ग पर वाहनों लगा लंबा जाम स्कूल छात्र अभिभावक किसान राहगीर घंटों जाम से रहे परेशान, अभिभावकों ने प्रशासन से सुचारू व्यवस्था बनाने की उठाई मांग ग्राम पंचायत खैरापैका पंचायत सचिव द्वारा साफ-सफाई, पेयजल व्यवस्था एवं पंचायत संबंधी कार्यों में लापरवाही बरतने तथा नियमित रूप से पंचायत में उपस्थित नहीं होने ग्रामीणों ने जनसुनवाई में कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ से शिकायत अधिकारियों को जांच के दिए दिशा निर्देश प्रधानमंत्री आवास योजना संबंधी शिकायत, जांच में पाई गई , निराधार, जनपद पंचायत पांढुर्णा मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विनय प्रकाश ठाकुर मार्गदर्शन में संयुक्त जांच दल ने की जांच पड़ताल सीएम डॉ. यादव ने हितग्राहियों के खातों में ट्रांसफर किए 311 करोड़, कहा- सेवा ही हमारा धर्म , सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना की राशि खातों में ट्रांसफर , महिलाओं को मिले प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के रुपये , गरीब-युवा-नारी शक्ति-किसानों के लिए हो रहे ऐतिहासिक काम

पूर्व पटवारी राजू जुननकर ने उन पर लगाए गए आरोपों को बताया निराधार, अपने बयान में मठाधिपति पर 34 लाख रूपये के गबन का लगाया आरोप , प्राचीन गणपति मठ के लिए एक सार्वजनिक ट्रस्ट गठित करने की उठाई मांग

*पांढुर्णा हलचल न्यूज़ संवाददाता मनोज सातपुते* 

( आपके आस पास क्षेत्र की खबरे एवं विज्ञापन प्रकाशित करने संपर्क करें 6262250843 )

पांढुरना प्राचीन गणपति मठ की संपत्ति के राजस्व अभिलेखों में कथित काट-छांट और हेरफेर की शिकायतों के बीच वीरशैव लिंगायत समाज के अध्यक्ष एवं पूर्व पटवारी राजू उर्फ दिलीप जुननकर ने गुरुवार शाम को उन पर लगाए गए निराधार आरोपों पर उन्होंने अपना पक्ष सार्वजनिक रूप से रखा। उन्होंने मठ के महाराज पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए दावा किया कि मठ में करीब 34 लाख रुपये का गबन हुआ है, जिसकी शिकायत दर्ज कराए जाने के बावजूद पिछले दो वर्षों से कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। राजू जुननकर ने राजस्व अभिलेखों में हेरफेर के आरोपों को पूरी तरह निराधार बताते हुए कहा कि मठ से संबंधित रिकॉर्ड में किसी प्रकार की छेड़छाड़ नहीं की गई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि तत्कालीन तहसीलदार के आदेश के बाद ही राजस्व रिकॉर्ड में प्राचीन गणेश मठ और लिंगायत मठ के नाम दर्ज हुए थे। उन्होंने कहा कि यदि किसी को रिकॉर्ड की सत्यता पर संदेह है तो वह तहसील कार्यालय में उपलब्ध मूल दस्तावेजों का अवलोकन कर सकता है। पूर्व पटवारी ने आरोप लगाया कि प्राचीन गणपति मठ के नवनिर्माण का कार्य लंबे समय से रूका हुआ है और इसके लिए महाराज जिम्मेदार है। उनका कहना है कि निर्माण कार्य को आगे बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास किए गए, लेकिन विभिन्न विवादों और व्यक्तिगत स्वार्थों के कारण यह कार्य प्रभावित होता रहा है। उन्होंने कहा कि मठ के विकास और निर्माण कार्य में अनावश्यक बाधाएं उत्पन्न की जा रही हैं, जिससे समाज की भावनाएं भी आहत हो रही हैं। राजू जुननकर ने प्राचीन गणपति मठ के लिए एक सार्वजनिक ट्रस्ट गठित करने की मांग भी उठाई। उनका कहना है कि मठ का संचालन और विकास पारदर्शी व्यवस्था के तहत होना चाहिए। उन्होंने प्रशासन से आग्रह किया कि मठ के निर्माण कार्य की जिम्मेदारी स्वयं अपने हाथ में लेकर उसे शीघ्र पूरा कराया जाए, ताकि लंबे समय से लंबित विकास कार्य पूर्ण हो सकें और विवादों का समाधान हो सके।

Leave a Comment

और पढ़ें

हर घर तिरंगा अभियान के तहत पांढुर्णा नगर में निकली भव्य तिरंगा यात्रा , देशभक्ति एवं राष्ट्रीय गौरव का दिया संदेश, विद्यार्थियों ने लगाए देशभक्ति के नारे, जिले के एक मात्र कन्या महाविद्यालय में हर घर तिरंगा अभियान तहत हुआ आयोजन

प्रशासन ने स्कूल का बदला टाईमिंग तो ऑटो रहे बंद पारडी मार्ग पर वाहनों लगा लंबा जाम स्कूल छात्र अभिभावक किसान राहगीर घंटों जाम से रहे परेशान, अभिभावकों ने प्रशासन से सुचारू व्यवस्था बनाने की उठाई मांग

ग्राम पंचायत खैरापैका पंचायत सचिव द्वारा साफ-सफाई, पेयजल व्यवस्था एवं पंचायत संबंधी कार्यों में लापरवाही बरतने तथा नियमित रूप से पंचायत में उपस्थित नहीं होने ग्रामीणों ने जनसुनवाई में कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ से शिकायत अधिकारियों को जांच के दिए दिशा निर्देश

सीएम डॉ. यादव ने हितग्राहियों के खातों में ट्रांसफर किए 311 करोड़, कहा- सेवा ही हमारा धर्म , सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना की राशि खातों में ट्रांसफर , महिलाओं को मिले प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के रुपये , गरीब-युवा-नारी शक्ति-किसानों के लिए हो रहे ऐतिहासिक काम

पांढुर्णा जिले के नागरिको की सुविधा यातायात व्यवस्था सुचारू संचालन को दृष्टिगत रखते कलेक्टर ने अशासकीय विद्यालयों के संचालन समय में किया परिवर्तन, 10 अगस्त से नई समय-सारणी लागू, दो पालियों में संचालित विद्यालयों के लिए किया आदेश जारी

श्री सिद्धि विनायक गणेश मन्दिर के शेष निर्माण कार्य कराने बाबद समाजसेवी गणेश बापू बालपांडे द्वारा 2 लाख 51 हज़ार रुपये राशी का चेक करेंगे भेंट (की घोषणा) , मंदिर समिति भेंट राशी से मार्ग पर स्वागत द्वार, मन्दिर परिसर में टाइल्स, परिसर को सुरक्षित करने स्टील बाउंड्री वॉल, मन्दिर में पीतल की चरण पादुका मूर्ति के ऊपर पीतल का बड़ा छत्र, आदि अन्य निर्माण कार्य किए जाएंगे

विश्व आदिवासी दिवस पर्व पर शहर में निकली विशाल भव्य रैली पारंपरिक वेशभूषा और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ धूमधाम से मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस , जय सेवा’ और जय फड़ापेन, ‘जय आदिवासी’ नारों से गुंज उठा पूरा शहर , आयोजन ने जिले में आपसी भाईचारे, सांस्कृतिक धरोहर और सामाजिक एकता का दिया संदेश।