*पांढुर्णा हलचल न्यूज़ संवाददाता मनोज सातपुते पांढुर्णा*
( आपके आस पास क्षेत्र खबरें एवं विज्ञापन प्रकाशित करने हेतु संपर्क करें.6262250843 )

पांढुर्णा सड़क दुघटनाओं को रोकने प्रशासन ने नगर में बढ़ाई नो एंट्री तो व्यापारी परेशान व्यापारियों के समर्थन में कांग्रेस भाजपा जनप्रतिनिधि द्वारा कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन प्रशासन से नो एंट्री समय में बदलाव पर की चर्चा तो प्रशासन ने स्कूल का ही बदला टाइमिंग परिवर्तन के आदेश के पहले ही दिन से विरोध के उठने लगे स्वर बच्चों को स्कूल लाने ले जाने में अभिभावक रहे परेशान तो ऑटो चालकों की रोजी रोटी पर भी संकट के बादल लगे छाने तो स्कूल टाइमिंग के परिवर्तन से प्रभावित ऑटो चालकों ने बुधवार को कलेक्टर साहब को एक हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन सौंपा ऑटो चालको ने ज्ञापन में कहा की साहब पहले की तरह ही स्कूल का टाइमिंग करने की लगाई गुहार।
विगत दिनों नगर के मध्य से होकर गुजरने वाले मुख्य सडक़ पर दौडने वाले बेलगाम भारी भरकम ट्रकों तथा खनिज के लद्दे डंफरों की चपेट में आने से लोगों की दर्दनाक मौत को देखते हुए जिला कलेक्टर साहब द्वारा बीते 26 जुलाई 2026 को नगर में सुबह 6 बेजे से रात 9 बजे तक भारी वाहनों की आवाजाही पर पूर्णत:प्रतिबंध लगा दिया था।
इस प्रतिबंध को हटाने एवं नो एंट्री समय में बदलाव होने प्रशासन से भेट कर की राहत देने की चर्चा के बाद प्रशासन द्वारा स्कूलों की टाईमिंग में परिवर्तन कर प्रशासन ने नर्सरी से लेकर कक्षा 5 वी तक के छात्रों की स्कूल का टाइमिंग सुबह 7:30 बजे से 10:30 बजे तक तथा कक्षा 6 वी से 12 वी तक के छात्रों का टाइमिंग 10:40 से शाम 4:30 बजे तक का कराने प्रशासन ने आदेश जारी किया।
प्रशासन के आदेश बाद बुधवार से नगर के लगभग सभी स्कूलों के संचालकों ने अपने-अपने स्कूल टाइमिंग में परिवर्तन कर दिया,पहले ही दिन अपने-अपने बच्चों को स्कूल पहुंचाने में अभिभावकों को भारी परेशानियों को सामना करना पड़ा। स्कूल मार्ग पर लंबे जाम की यातायात व्यवस्था बनी हुई रही।
बुधवार को नगर के आंटो चालकों द्वारा दोपहर को जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर कुछ दिनों पूर्व में प्रशासन द्वारा स्कूली टाईमिंग में किए गए परिवर्तन को लेकर ज्ञापन सौंपा गया ज्ञापन में काह गया साहब की स्कूल टाईमिंग बदलने की व्यवस्था से उनके परिवारों पर भूखों मरने की नौबत आने की बात बताई,ऑटो चालकों ने जिला कलेक्टर को बताया कि नगर में आय का कोई भी अन्य स्रोत नहीं होने से यह वर्षों से ऑटो चलाकर अपना तथा परिवारजनों का भरण पोषण कर रहें है,आटो चालकों ने बताया कि नगर की सीमा बहुत ही कम होने कोई भी ऑटो में सफर नहीं कर जिससे ऑटो चालकों की आय का एकमात्र स्त्रोत छात्रों को स्कूल से घर लाने ले जाना ही है।
लेकिन अब स्कूल के टाइमिंग में किए गए परिवर्तन से उनका व्यवसाय पूरी तरह प्रभावित हो गया है,ऑटो चालकों ने जिला कलेक्टर को बताया कि सभी स्कूलों का टाइमिंग एक ही समय पर करने से नगर के इस सड़क पर एक साथ छात्रों की भीड होंगी,जिससे निश्चित ही दुर्घटनाएं अधिक बढ़ेगी,ऑटो चालकों ने सभी बातों को ध्यान में रखते हुए पूर्ववत समय पर ही स्कूलों का समय कराने की गुहार लगाई है । बुधवार की शाम 4.30 बजे पारडी मार्ग पर राम शांति विद्या मंदिर एवं सरस्वती शिशु मंदिर स्कूलों छात्र छात्राओं अभिभावक किसान राहगीरों घंटों आवागमन के लंबे जाम बिगड़ी यातायात व्यवस्था का शिकार हुए सड़क मार्ग पर लगे लंबे जाम से बचने स्कूल प्रबंधक के हाथ पाव फूल गए। बिगड़ी यातायात व्यवस्था को लेकर अभिभावक द्वारा प्रशासन एवं स्कूल मैनेजमेंट व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल उठाए गए। जिसको लेकर पांढुर्णा नगर में चर्चा का माहौल गर्म बना हुआ है। अभिभावको द्वारा प्रशासन से स्कूल टाईमिंग एवं यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने जिम्मेदार प्रशासन से कारगर एवं सुचारू व्यवस्था बनाने की मांग करते हुए देखने में आया है।








