*पांढुर्णा हलचल न्यूज़ संवाददाता मनोज सातपुते पांढुर्णा*
( आपके आस पास क्षेत्र खबरें एवं विज्ञापन प्रकाशित करने हेतु संपर्क करें.6262250843 )

पांढुर्णा जिले में 10 अगस्त 2026 से जनहित एवं नागरिक सुविधा तथा यातायात व्यवस्था के सुचारू संचालन को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी पांढुर्णा श्री नीरज कुमार वशिष्ठ द्वारा जिले में संचालित समस्त शासकीय एवं अशासकीय स्कूलों और विद्यालयों के संचालन समय में परिवर्तन किया गया है।
जारी आदेश के अनुसार समस्त प्ले स्कूल, नर्सरी एवं प्राथमिक विद्यालयों की प्रथम पाली का समय प्रातः 7:30 बजे से 10:30 बजे तक निर्धारित किया गया है। वहीं समस्त माध्यमिक, हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी विद्यालयों की द्वितीय पाली प्रातः 10:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक संचालित होगी।
जिन स्कूलों एवं विद्यालयों का संचालन प्रतिदिन एक ही पाली में प्रातः 10:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक किया जा रहा है, उनमें समय परिवर्तन की आवश्यकता नहीं होगी और उनका संचालन पूर्ववत जारी रहेगा। इसी प्रकार जिन स्कूलों का संचालन दो पालियों में किया जा रहा है, उन्हें निर्धारित समय-सारणी के अनुसार संचालित करना अनिवार्य होगा।








