*पांढुर्णा हलचल न्यूज़ संवाददाता मनोज सातपुते पांढुर्णा*
( आपके आस पास क्षेत्र खबरें एवं विज्ञापन प्रकाशित करने हेतु संपर्क करें.6262250843 )

पांढुर्णा में मध्यप्रदेश शासन, उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार एवं प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, शासकीय विज्ञान महाविद्यालय पांढुर्णा की प्राचार्य डॉ. शहनाज खान के मार्गदर्शन में “हर घर तिरंगा” अभियान के अंतर्गत तिरंगा बाइक रैली का आयोजन किया गया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों एवं महाविद्यालय परिवार ने देशभक्ति, राष्ट्रीय गौरव तथा राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान की भावना का संदेश दिया।
पांढुरना जिले के एकमात्र कन्या महाविधालय में मध्य प्रदेश उच्च शिक्षा विभाग एवं राष्ट्रीय सेवा योजना प्रकोष्ठ रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के निर्देशानुसार देश भक्ति, राष्ट्रीय गौरव और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान को बढ़ाने के उद्देश्य से हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत विशाल रैली का आयोजन किया गया , जिसमें राष्ट्रीय सेवा योजना महिला इकाई की स्वयंसेविकाओं द्वारा देशभक्ति से ओत – प्रोत नारे लगाते हुए” हर घर तिरंगा” अभियान का प्रचार किया गया ।
पांढुर्णा नगर तिरंगा बाइक रैली का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. शहनाज खान ने हरी झंडी दिखाकर किया। हाथों में तिरंगा ध्वज लेकर बड़ी संख्या में विद्यार्थी बाइक रैली में शामिल हुए। रैली महाविद्यालय परिसर से प्रारंभ होकर अमरावती रोड, जूना पांढुर्णा, संत जगनाडे चौक, जय स्तंभ चौक, तीन शेर चौक, शिवाजी चौक, बस स्टैंड, राजा भोज चौक, स्वामी विवेकानंद चौक, संत तुकाराम महाराज चौक एवं नगर पालिका ग्राउंड होते हुए शंकर नगर स्थित शाह पेट्रोल पंप पहुंची। यहां से रैली बस स्टैंड, तीन शेर चौक एवं अमरावती रोड रेलवे क्रॉसिंग होते हुए पुनः महाविद्यालय परिसर पहुंची।
रैली के दौरान विद्यार्थियों ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति से ओत-प्रोत नारे लगाए। विद्यार्थियों ने नागरिकों को राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान, राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता एवं देश की अखंडता का संदेश दिया। रैली के मार्ग में देशभक्ति का वातावरण बना रहा और नागरिकों ने भी उत्साहपूर्वक रैली का स्वागत किया।
तिरंगा बाइक रैली का संयोजन महाविद्यालय के क्रीड़ा अधिकारी डॉ. नंदकिशोर पवार द्वारा किया गया। इस अवसर पर प्रो. गणेश कुमार तुमड़ाम, प्रो. पंजाब सिंह, प्रो. रविंद्र बंसोड़, प्रो. पवन कुमार कोड़ापे, डॉ. प्रजेंद्र रघुवंशी, डॉ. अनिल पिंपलकर, डॉ. श्रेयांश परसाई, डॉ. कैलाश गोन्हेरे, श्री भोजराज कराले, श्री राधेश्याम बुवाड़े, श्री राकेश , श्री धीरज इरपाचे , श्री संजय उईके, श्री बबलू चौधरी, श्री विनित चर्मकार, श्री रोहित पन्द्राम, श्री मनीष परतेती,श्री हेमराज काकोडे सहित महाविद्यालय के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।
“हर घर तिरंगा” अभियान के अंतर्गत आयोजित इस रैली ने नागरिकों में राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और देशभक्ति की भावना को और अधिक मजबूत करने का संदेश दिया।








