*पांढुर्णा हलचल न्यूज़ संवाददाता मनोज सातपुते पांढुर्णा*
( आपके आस पास क्षेत्र की खबरे एवं विज्ञापन प्रकाशित करने हेतु संपर्क करें. 6262250843 )

पांढुर्णा शहर राम शांति विद्या मंदिर के लिए अत्यंत गौरव का क्षण है। विद्यालय के कक्षा 12वीं (सत्र 2025-26) के प्रतिभाशाली छात्र कौशल सावरकर ने MP PAT (मध्यप्रदेश प्री-एग्रीकल्चर टेस्ट) परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए 17वीं रैंक प्राप्त की है। कौशल की यह उपलब्धि उसकी कड़ी मेहनत, लगन, अनुशासन एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन का परिणाम है। इस सफलता से उसके परिवार, शिक्षकों तथा पूरे विद्यालय परिवार में हर्ष और गर्व का वातावरण है। शाला चेयरमैन श्रीसुभाषजी बुधराजा, डायरेक्टर श्रीशिवमजी बुधराजा, प्राचार्या श्रीमती चारू गुलाटी, मैनेजर श्रीरोहित धवले एवं समस्त शिक्षकगण ने कौशल को इस उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि कौशल भविष्य में भी इसी प्रकार सफलता के नए आयाम स्थापित करेंगे तथा विद्यालय का नाम रोशन करेंगे। यह सफलता सभी विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है और यह संदेश देती है कि दृढ़ संकल्प, निरंतर प्रयास एवं आत्मविश्वास से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।









