*पांढुर्णा हलचल न्यूज़ संवाददाता मनोज सातपुते पांढुर्णा *
( आपके आस पास क्षेत्र की खबरे एवं विज्ञापन प्रकाशित करने हेतु संपर्क करें.6262250843 )


पांढुर्णा विकासखंड के ग्राम पंचायत बढ़ चिचोली निवासी रोशन पिता घनश्याम भादे जिनकी उम्र लगभग 35 साल बताया गया। इस घटना के संबंध में सिविल अस्पताल में मृतक किसान परिजनों द्वारा एवं घटना संबंध में सूत्रों से मिली जानकारी मुताबिक घटना ग्राम हिवरा स्थित खेत में घटती हुई जब किसान खेत में मक्का की बोनी कर रहा था। जब अचानक तेज हवा बिजली कड़कड़ाहट हुई। अचानक हुई इस घटना की जानकारी छोटे भाई को लगने पर आस पड़ोस किसानों की मददत से बिजली गिरने से गंभीर रूप घायल किसान को निजी वाहन की मददत से पांढुरना सिविल अस्पताल लाया गया। सिविल अस्पताल डॉ नितिन उपाध्याय एवं डॉ विनीत श्रीवास्तव द्वारा चेकअप कराया गया। चेकअप उपरांत सिविल अस्पताल डॉ द्वारा किसान को मृत्यु घोषित किया। इस घटना से परिजनों में गहरा सदमा लगा है। सिविल अस्पताल से मिली जानकारी मुताबिक मृतक किसान का गुरुवार को पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंपा जाएगा। अचानक हुई आकाशीय बिजली गिरने की घटना पुलिस विभाग द्वारा जांच पड़ताल की जा रही है।









