*पांढुर्णा हलचल न्यूज़ संवाददाता मनोज सातपुते पांढुर्णा*
( आपके आस पास क्षेत्र खबरें एवं विज्ञापन प्रकाशित करने हेतु संपर्क करें.6262250843 )
सुरक्षित एवं व्यवस्थित ताजिया विसर्जन सुनिश्चित करने प्रशासन सतर्क

पांढुर्णा शहर में मोहर्रम पर्व को दृष्टिगत रखते हुए एसडीएम पांढुर्णा श्रीमती अलका एक्का द्वारा ताजिया विसर्जन स्थल का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विसर्जन स्थल पर उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
एसडीएम श्रीमती एक्का ने विसर्जन स्थल पर सुरक्षा, स्वच्छता एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि मोहर्रम पर्व के दौरान ताजिया विसर्जन की समस्त व्यवस्थाएं समय रहते पूर्ण कर ली जाएं, ताकि आयोजन शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न हो सके।
निरीक्षण के दौरान विसर्जन स्थल पर आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा श्रद्धालुओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए आवश्यक तैयारियां करने पर विशेष जोर दिया गया। प्रशासन द्वारा मोहर्रम पर्व को सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।









