हर घर तिरंगा अभियान के तहत पांढुर्णा नगर में निकली भव्य तिरंगा यात्रा , देशभक्ति एवं राष्ट्रीय गौरव का दिया संदेश, विद्यार्थियों ने लगाए देशभक्ति के नारे, जिले के एक मात्र कन्या महाविद्यालय में हर घर तिरंगा अभियान तहत हुआ आयोजन सौसर में गूंजा राष्ट्रप्रेम का जयघोष ,भव्य तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसमुदाय , तिरंगे की शान और राष्ट्र प्रथम के संकल्प के साथ निकली भव्य यात्रा प्रशासन ने स्कूल का बदला टाईमिंग तो ऑटो रहे बंद पारडी मार्ग पर वाहनों लगा लंबा जाम स्कूल छात्र अभिभावक किसान राहगीर घंटों जाम से रहे परेशान, अभिभावकों ने प्रशासन से सुचारू व्यवस्था बनाने की उठाई मांग ग्राम पंचायत खैरापैका पंचायत सचिव द्वारा साफ-सफाई, पेयजल व्यवस्था एवं पंचायत संबंधी कार्यों में लापरवाही बरतने तथा नियमित रूप से पंचायत में उपस्थित नहीं होने ग्रामीणों ने जनसुनवाई में कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ से शिकायत अधिकारियों को जांच के दिए दिशा निर्देश प्रधानमंत्री आवास योजना संबंधी शिकायत, जांच में पाई गई , निराधार, जनपद पंचायत पांढुर्णा मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विनय प्रकाश ठाकुर मार्गदर्शन में संयुक्त जांच दल ने की जांच पड़ताल सीएम डॉ. यादव ने हितग्राहियों के खातों में ट्रांसफर किए 311 करोड़, कहा- सेवा ही हमारा धर्म , सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना की राशि खातों में ट्रांसफर , महिलाओं को मिले प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के रुपये , गरीब-युवा-नारी शक्ति-किसानों के लिए हो रहे ऐतिहासिक काम

सीएम डॉ. मोहन ने हितग्राहियों के खातों में ट्रांसफर किए 203.56 करोड़ , कहा- बुजुर्गों-असहाय लोगों का आदर करना हमारा धर्म , सामाजिक सुरक्षा पेंशन वितरण के लिए मंत्रालय में कार्यक्रम आयोजित

*मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हितग्राहियों को वर्चुअली किया संबोधित*

*प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में अंत्योदय का संकल्प सिद्ध हो रहा है*

*पांढुर्णा हलचल न्यूज़ संवाददाता मनोज सातपुते पांढुर्णा*

पांढुर्णा भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 25 जून को सामाजिक सुरक्षा पेंशन वितरण के लिए मंत्रालय में आयोजित कार्यक्रम को वर्चुअली संबोधित किया। उन्होंने 33 लाख 92 हजार 695 से अधिक भाई-बहनों और बुजुर्गों के खातों में मई महीने की 203 करोड़ 56 लाख रुपये की राशि सिंगल क्लिक से उनके खातों में ट्रांसफर की। उन्होंने कहा कि घर में बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद होना, तपती धूप में ठंडी छांव के समान होता है। हमारी संस्कृति में बुजुर्गों, असहायों और समाज के सबसे कमजोर वर्ग को आदर देना केवल कर्तव्य नहीं बल्कि हमारा धर्म माना गया है। राज्य सरकार द्वारा प्रदेश के प्रत्येक नागरिक के सम्मान के लिए प्रतिबद्ध हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि हमारी कोशिश है कि राज्य का कोई भी निर्धन परिवार, माताएं, बहनें या हमारे दिव्यांग साथी स्वयं को बेसहारा न समझें। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में अंत्योदय का संकल्प सिद्ध हो रहा है। इसी दिशा में राज्य सरकार भी गरीबों, वंचितों और कमजोर वर्गों के कल्याण में जुटी है। सामाजिक सुरक्षा पेंशन केवल आर्थिक सहायता नहीं है, अपितु निर्धन परिवारों, दिव्यांग साथियों में आपके प्रति सरकार का स्नेह, सम्मान और सुरक्षा का वचन है। राज्य सरकार सभी को अपने परिवार का हिस्सा मानती है। उन्होंने कहा कि सरकार प्रत्येक नागरिक के सम्मान के लिए प्रतिबद्ध है। कृषक कल्याण वर्ष में राज्य सरकार ने किसान हितैषी महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। प्रदेश के किसानों को शून्य ब्याज दर पर कर्ज दिया जाएगा और इसे चुकाने की समयावधि 31 मार्च नहीं होगी, बल्कि किसान जिस तारीख को कर्ज लेंगे, उसे अगले 12 माह की अवधि में लोन भरना होगा।

*10 साल में देश के 25 करोड़ से ज्यादा लोग गरीबी से बाहर आए*

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में आज देश का प्रत्येक नागरिक स्वयं को सुरक्षित महसूस कर रहा है। पिछले 10 वर्षों में देश के 25 करोड़ से ज्यादा लोग गरीबी रेखा से बाहर आए हैं। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के माध्यम से 80 करोड़ से अधिक लोगों को हर महीने मुफ्त राशन मिल रहा है। प्रधानमंत्री आवास, आयुष्मान भारत, जल-जीवन मिशन, उज्जवला योजना जैसी योजनाओं ने जन-कल्याण का इतिहास लिखा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार अधिकांश कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में देश में अग्रणी है। सरकार गरीब, युवा, नारी और किसान कल्याण के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। सामाजिक सुरक्षा पेंशन राशि वितरण कार्यक्रम में प्रदेश के अलग-अलग जिलों से वरिष्ठजन, माताएं-बहनें और हितग्राही वर्चुअली सम्मिलत हुए।

Leave a Comment

और पढ़ें

हर घर तिरंगा अभियान के तहत पांढुर्णा नगर में निकली भव्य तिरंगा यात्रा , देशभक्ति एवं राष्ट्रीय गौरव का दिया संदेश, विद्यार्थियों ने लगाए देशभक्ति के नारे, जिले के एक मात्र कन्या महाविद्यालय में हर घर तिरंगा अभियान तहत हुआ आयोजन

प्रशासन ने स्कूल का बदला टाईमिंग तो ऑटो रहे बंद पारडी मार्ग पर वाहनों लगा लंबा जाम स्कूल छात्र अभिभावक किसान राहगीर घंटों जाम से रहे परेशान, अभिभावकों ने प्रशासन से सुचारू व्यवस्था बनाने की उठाई मांग

ग्राम पंचायत खैरापैका पंचायत सचिव द्वारा साफ-सफाई, पेयजल व्यवस्था एवं पंचायत संबंधी कार्यों में लापरवाही बरतने तथा नियमित रूप से पंचायत में उपस्थित नहीं होने ग्रामीणों ने जनसुनवाई में कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ से शिकायत अधिकारियों को जांच के दिए दिशा निर्देश

सीएम डॉ. यादव ने हितग्राहियों के खातों में ट्रांसफर किए 311 करोड़, कहा- सेवा ही हमारा धर्म , सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना की राशि खातों में ट्रांसफर , महिलाओं को मिले प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के रुपये , गरीब-युवा-नारी शक्ति-किसानों के लिए हो रहे ऐतिहासिक काम

पांढुर्णा जिले के नागरिको की सुविधा यातायात व्यवस्था सुचारू संचालन को दृष्टिगत रखते कलेक्टर ने अशासकीय विद्यालयों के संचालन समय में किया परिवर्तन, 10 अगस्त से नई समय-सारणी लागू, दो पालियों में संचालित विद्यालयों के लिए किया आदेश जारी

श्री सिद्धि विनायक गणेश मन्दिर के शेष निर्माण कार्य कराने बाबद समाजसेवी गणेश बापू बालपांडे द्वारा 2 लाख 51 हज़ार रुपये राशी का चेक करेंगे भेंट (की घोषणा) , मंदिर समिति भेंट राशी से मार्ग पर स्वागत द्वार, मन्दिर परिसर में टाइल्स, परिसर को सुरक्षित करने स्टील बाउंड्री वॉल, मन्दिर में पीतल की चरण पादुका मूर्ति के ऊपर पीतल का बड़ा छत्र, आदि अन्य निर्माण कार्य किए जाएंगे

विश्व आदिवासी दिवस पर्व पर शहर में निकली विशाल भव्य रैली पारंपरिक वेशभूषा और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ धूमधाम से मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस , जय सेवा’ और जय फड़ापेन, ‘जय आदिवासी’ नारों से गुंज उठा पूरा शहर , आयोजन ने जिले में आपसी भाईचारे, सांस्कृतिक धरोहर और सामाजिक एकता का दिया संदेश।