हर घर तिरंगा अभियान के तहत पांढुर्णा नगर में निकली भव्य तिरंगा यात्रा , देशभक्ति एवं राष्ट्रीय गौरव का दिया संदेश, विद्यार्थियों ने लगाए देशभक्ति के नारे, जिले के एक मात्र कन्या महाविद्यालय में हर घर तिरंगा अभियान तहत हुआ आयोजन सौसर में गूंजा राष्ट्रप्रेम का जयघोष ,भव्य तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसमुदाय , तिरंगे की शान और राष्ट्र प्रथम के संकल्प के साथ निकली भव्य यात्रा प्रशासन ने स्कूल का बदला टाईमिंग तो ऑटो रहे बंद पारडी मार्ग पर वाहनों लगा लंबा जाम स्कूल छात्र अभिभावक किसान राहगीर घंटों जाम से रहे परेशान, अभिभावकों ने प्रशासन से सुचारू व्यवस्था बनाने की उठाई मांग ग्राम पंचायत खैरापैका पंचायत सचिव द्वारा साफ-सफाई, पेयजल व्यवस्था एवं पंचायत संबंधी कार्यों में लापरवाही बरतने तथा नियमित रूप से पंचायत में उपस्थित नहीं होने ग्रामीणों ने जनसुनवाई में कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ से शिकायत अधिकारियों को जांच के दिए दिशा निर्देश प्रधानमंत्री आवास योजना संबंधी शिकायत, जांच में पाई गई , निराधार, जनपद पंचायत पांढुर्णा मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विनय प्रकाश ठाकुर मार्गदर्शन में संयुक्त जांच दल ने की जांच पड़ताल सीएम डॉ. यादव ने हितग्राहियों के खातों में ट्रांसफर किए 311 करोड़, कहा- सेवा ही हमारा धर्म , सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना की राशि खातों में ट्रांसफर , महिलाओं को मिले प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के रुपये , गरीब-युवा-नारी शक्ति-किसानों के लिए हो रहे ऐतिहासिक काम

राम शांति विद्या मंदिर में छात्रसंघ चुनाव का सफल आयोजन, ईवीएम मशीन से हुआ मतदान विद्यार्थियों ने अपने मताधिकार किया प्रयोग दिखा उत्साह

*पांढुर्णा हलचल न्यूज़ संवाददाता मनोज सातपुते पांढुर्णा *

 

 

पांढुर्णा शहर के शांति विद्या मंदिर में छात्रसंघ चुनाव का सफल आयोजन दिनांक 25 जून 2026, गुरुवार को किया गया । इस वर्ष चुनाव प्रक्रिया को और अधिक आधुनिक एवं रोचक बनाने के उद्देश्य से विद्यालय के रोबोटिक्स विभाग द्वारा निर्मित ईवीएम (Electronic Voting Machine) के माध्यम से मतदान कराया गया। विद्यार्थियों ने बड़े उत्साह के साथ इस तकनीकी पहल में भाग लेते हुए अपने मताधिकार का प्रयोग किया। चुनाव के माध्यम से विद्यार्थियों को लोकतांत्रिक मूल्यों, मतदान प्रक्रिया तथा जिम्मेदार नागरिकता के महत्व से अवगत कराया गया। पिछले कई दिनों से विद्यालय में चुनावी गतिविधियाँ पूरे उत्साह के साथ संचालित हो रही थीं। विभिन्न पदों के उम्मीदवारों ने प्रचार-प्रसार कर विद्यार्थियों के समक्ष अपने विचार एवं योजनाएँ प्रस्तुत कीं तथा समर्थन की अपील की। विद्यालय के हेड बॉय एवं हेड गर्ल, स्पोर्ट्स मिनिस्टर, कम्युनिकेशन मिनिस्टर, डिसिप्लिन मिनिस्टर, कल्चरल मिनिस्टर के पद हेतु कक्षा 12वीं तथा डिप्टी हेड बॉय एवं डिप्टी हेड गर्ल पद हेतु कक्षा 10वीं के विद्यार्थियों ने चुनाव में भाग लिया। इसके अतिरिक्त विभिन्न हाउसों के हाउस कैप्टन्स के लिए भी मतदान कराया गया।

चुनाव प्रक्रिया का शुभारंभ विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती चारू गुलाटी द्वारा प्रथम मतदान कर किया गया। इसके पश्चात विद्यालय के मैनेजर श्री रोहित धवले, समस्त काॅर्डिनेटर, शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं विद्यार्थियों ने ईवीएम मशीन के माध्यम से मतदान किया। रोबोटिक्स विभाग द्वारा तैयार की गई ईवीएम मशीन विद्यार्थियों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रही। इस नवाचार ने विद्यार्थियों को तकनीक और लोकतंत्र के समन्वय का प्रत्यक्ष अनुभव प्रदान किया। मतदान के दौरान विद्यालय में उत्साह, अनुशासन एवं जागरूकता का वातावरण बना रहा। छात्रसंघ चुनाव का यह आयोजन विद्यार्थियों के लिए एक प्रेरणादायक एवं शिक्षाप्रद अनुभव सिद्ध हुआ।

Leave a Comment

और पढ़ें

हर घर तिरंगा अभियान के तहत पांढुर्णा नगर में निकली भव्य तिरंगा यात्रा , देशभक्ति एवं राष्ट्रीय गौरव का दिया संदेश, विद्यार्थियों ने लगाए देशभक्ति के नारे, जिले के एक मात्र कन्या महाविद्यालय में हर घर तिरंगा अभियान तहत हुआ आयोजन

प्रशासन ने स्कूल का बदला टाईमिंग तो ऑटो रहे बंद पारडी मार्ग पर वाहनों लगा लंबा जाम स्कूल छात्र अभिभावक किसान राहगीर घंटों जाम से रहे परेशान, अभिभावकों ने प्रशासन से सुचारू व्यवस्था बनाने की उठाई मांग

ग्राम पंचायत खैरापैका पंचायत सचिव द्वारा साफ-सफाई, पेयजल व्यवस्था एवं पंचायत संबंधी कार्यों में लापरवाही बरतने तथा नियमित रूप से पंचायत में उपस्थित नहीं होने ग्रामीणों ने जनसुनवाई में कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ से शिकायत अधिकारियों को जांच के दिए दिशा निर्देश

सीएम डॉ. यादव ने हितग्राहियों के खातों में ट्रांसफर किए 311 करोड़, कहा- सेवा ही हमारा धर्म , सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना की राशि खातों में ट्रांसफर , महिलाओं को मिले प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के रुपये , गरीब-युवा-नारी शक्ति-किसानों के लिए हो रहे ऐतिहासिक काम

पांढुर्णा जिले के नागरिको की सुविधा यातायात व्यवस्था सुचारू संचालन को दृष्टिगत रखते कलेक्टर ने अशासकीय विद्यालयों के संचालन समय में किया परिवर्तन, 10 अगस्त से नई समय-सारणी लागू, दो पालियों में संचालित विद्यालयों के लिए किया आदेश जारी

श्री सिद्धि विनायक गणेश मन्दिर के शेष निर्माण कार्य कराने बाबद समाजसेवी गणेश बापू बालपांडे द्वारा 2 लाख 51 हज़ार रुपये राशी का चेक करेंगे भेंट (की घोषणा) , मंदिर समिति भेंट राशी से मार्ग पर स्वागत द्वार, मन्दिर परिसर में टाइल्स, परिसर को सुरक्षित करने स्टील बाउंड्री वॉल, मन्दिर में पीतल की चरण पादुका मूर्ति के ऊपर पीतल का बड़ा छत्र, आदि अन्य निर्माण कार्य किए जाएंगे

विश्व आदिवासी दिवस पर्व पर शहर में निकली विशाल भव्य रैली पारंपरिक वेशभूषा और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ धूमधाम से मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस , जय सेवा’ और जय फड़ापेन, ‘जय आदिवासी’ नारों से गुंज उठा पूरा शहर , आयोजन ने जिले में आपसी भाईचारे, सांस्कृतिक धरोहर और सामाजिक एकता का दिया संदेश।