*पांढुर्णा हलचल न्यूज़ संवाददाता मनोज सातपुते पांढुर्णा*
( आपके आस पास क्षेत्र की खबरें एवं विज्ञापन प्रकाशित करने हेतु संपर्क करें.6262250843 )

पांढुर्णा सिविल अस्पताल में शुक्रवार की दोपहर बुजुर्ग को आग से जलाने की घटना सामने आई है। पांढुर्णा सिविल से सूत्रों एवं जानकारों द्वारा मिली जानकारी मुताबिक पांढुर्णा सिविल अस्पताल में 2 से 3 बजे के दरमियान ग्राम पेट मागुरली वरुड जरूड निवासी बताया जा रहा। आग की चपेट में आने से बुजुर्ग की जलने से घटना सामने आई है। इस घटना के संबंध जलने से घायल बुजुर्ग ने अपने पुत्र पर ही गंभीर आरोप लगाते हुएं बताया की में खेत खलियानों कोटे पर सालदार के रूप में कार्य करता हूं। मेरे शराबी पुत्र द्वारा मुझे रात 8 बजे करीब मुझसे पैसे की मांग की गई। मेरे शराबी पुत्र को मेरे द्वारा पैसे नहीं देने पर मुझे मेरे शराबी पुत्र द्वारा जलती हुई आग में झोंक दिया। इस घटना में देवाजी सलामे उम्र 65 साल पीट का पुरा हिस्सा पुरी तरह जल गया। मेरे शराबी पुत्र के डर से में रात भर जली अवस्था में इधर उधर डर के मारे भटकता रहा। मैं मेरे पुत्र के डर के कारण अपने रिश्तेदार के सहयोग पांढुर्णा ईलाज कराने महाराष्ट्र से पांढुर्णा सिविल अस्पताल में चल आया। सिविल अस्पताल डॉ द्वारा आग से जले बुजुग़ का सिविल अस्पताल डॉ के निगरानी में ईलाज कराया जा रहा। सिविल अस्पताल द्वारा जले बुजुग़ की सूचना पांढुर्णा पुलिस विभाग को देने की बात सामने आई। इस घटना के मामले विस्तार पूर्वक जानकारी लेकर आगे की कार्यवाही पुलिस विभाग द्वारा की जाएगी।









