*पांढुर्णा हलचल न्यूज़ संवाददाता मनोज सातपुते पांढुर्णा*
( आपके आस पास क्षेत्र की खबरे एवं विज्ञापन प्रकाशित करने हेतु संपर्क करें.6262250843 )
*सांसद ने इसके पूर्व जामसांवली तक 61 किमी, महादेव तक 34 किमी, रामेष्वर धाम तक 22 किमी और खंडवा तक 411 किमी तक की थी धार्मिक पदयात्राएं*
*सांसद ने विकसित भारत संकल्प यात्रा और लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150 वीं जयंती के अवसर पर की थी गांवों में पदया़त्राएं*

पांढुर्णा छिन्दवाड़ा। धर्म के प्रति विशेष आस्था रखने वाले संवेदनशील सांसद बंटी विवेक साहू अब छिन्दवाड़ा से सिवनी और जबलपुर होते हुए मैहर तक 375 किलोमीटर की धार्मिक पदयात्रा करेंगें। सांसद की इस धार्मिक पदयात्रा की शुरूआत छिंदवाड़ा से 01 जुलाई से होगी, 14 दिन की यह पदयात्रा 14 जुलाई को मैहर में संपन्न होगी। सांसद मैहर मे मां शारदा के मंदिर में माथा टेकर छिन्दवाड़ा और पांढुर्णा के जिलेवासियों की सुख, समृद्धि, वैभव और खुषहाली के लिए प्रार्थना करेंगे। सांसद की छिंदवाड़ा से मैहर तक पदयात्रा के लिए पदयात्रा में शामिल होने वाले पदयात्रियों के लिए सांसद कार्यालय छिंदवाड़ा में निःशुल्क पंजीयन जारी है, यहा पर आमजन पदयात्रा के लिए निःशुल्क पंजीयन करा रहे है।
संवेदनशील सांसद बंटी विवेक साहू इस 14 दिवसीय धार्मिक पदयात्रा के दौरान बारिष के मौसम में सैंकड़ों गांवों, कई शहरों एवं जंगलों से होते हुए अपने दृढ़ संकल्प के साथ इस पदयात्रा को पूरा करेंगें। पदयात्रा के दौरान सांसद बंटी विवेक साहू मार्ग में पड़ने वाले गांवों, शहरों और कस्बों में वरिष्ठजनों एवं माताओं से पदयात्रा की सफलता के लिए आषीर्वाद भी प्राप्त करेंगे। सांसद बंटी विवेक साहू की इस 14 दिवसीय पदयात्रा में शामिल होने के इच्छुक पदयात्रियों का पंजीयन सांसद कार्यालय छिन्दवाड़ा में प्रारंभ कर दिया गया हैं। पदयात्रा में शामिल होने वाले पदयात्री सांसद कार्यालय पहुंचकर अपना पंजीयन करा सकते है।
*सांसद ने पूर्व में की थी 528 किमी की धार्मिक पदयात्राएं*
उल्लेखनीय है कि धर्म के प्रति विशेष आस्था रखने वाले संवेदनशील सांसद बंटी विवेक साहू ने छिन्दवाड़ा और पांढुर्णा के जिलेवासियों की सुख, समृद्धि, वैभव और शांति के लिए 528 किमी की धार्मिक पदयात्राएं की थी। जिसमें छिन्दवाड़ा से जामसांवली तक 61 किमी, भूराभगत से महादेव मंदिर तक 17 किमी की चढ़ाई एवं 17 किमी की वापसी कुल 34 किमी, छिन्दवाड़ा से सिहोरामाल में स्थित रामेष्वर धाम 22 किमी एवं छिन्दवाड़ा से खंडवा तक 411 किमी तक की धार्मिक पदयात्राएं शामिल है। इन पदयात्राओं में भी सांसद बंटी विवेक साहू ने धार्मिक स्थलों में पहुंचकर जिलेवासियों के लिए सुख, समृद्धि, वैभव और खुषहाली की प्रार्थना की थी।
*सांसद ने गांवों में भी की थी पदयात्राएं*
सांसद बंटी विवेक साहू ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत छिन्दवाड़ा से जुन्नारदेव एवं सिंगोड़ी के गावों में करीब 125 किमी की पदयात्रा करते हुए ग्रामीणों से रूबरू होकर उनकी समस्याएं सुनते हुए उन्हें शासन की योजनाओं की जानकारी दी थी। इसी तरह से लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150 वीं जयंती के अवसर पर सांसद बंटी विवेक साहू ने अपने हाथों में तिरंगा लिए परासिया के षिवपुरी और पगारा मंडल क्षेत्र में 22 किलोमीटर, बिछुआ के ग्रामों में 25 किलोमीटर एवं पांढुर्णा जिले के ग्राम सिल्लेवानी के ग्रामों में 17 किलोमीटर और जुन्नारदेव क्षेत्र में 11 किलोमीटर की पदयात्राएं की थी।









