*पांढुर्णा हलचल न्यूज़ संवाददाता मनोज सातपुते पांढुर्णा*
( आपके आस पास क्षेत्र खबरें एवं विज्ञापन प्रकाशित करने हेतु संपर्क करें.6262250843 )


पांढुर्णा नागपुर भोपाल मार्ग पर रविवार की रात करीब 9 बजे सड़क दुर्घटना घटित हुई । इस सड़क दुर्घटना के संबंध सूत्रों एवं जानकारों द्वारा मिली जानकारी मुताबिक सड़क दुर्घटना राजनां जोड़ के पास घटित होना बताया जा रहा। सड़क दुर्घटना मे एक मोटर साइकिल पर सवार 3 युवक रूपेश पराड़कर उम्र 30 साल, सुभाष खापरे उम्र 40 साल, शिव कुमार पराड़कर उम्र 40 साल तीनों राजना जोड़ निवासी इस सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए। सिविल अस्पताल से जानकारों द्वारा मिली जानकारी मुताबिक दो युवकों की हाथ पैर की हड्डी टूटी होना बताया जा रहा एवं सिर हाथ पैर शरीर गंभीर चोटे आई जिन्हें पांढुर्णा सिविल अस्पताल डॉ द्वारा प्राथमिक उपचार उपरांत नागपुर रेफर करने की जानकारी संज्ञान में आई है। सड़क दुर्घटना चार पहिया वाहन एवं मोटर साइकिल के बीच सड़क हादसा घटित होने आशंका जताई जा रही है। इस सड़क हादसे की बढ़ चिचोली पुलिस द्वारा जांच पड़ताल जुटी हुई है। इस सड़क हादसे में चार पहिया वाहन पुलिस थाना में खड़ा कर दिया गया है। बढ़ चिचोली पुलीस की मददत से तीनों घायलों युवकों को तत्काल पांढुर्णा सिविल अस्पताल भेजा गया एव सड़क दुर्घटना से सड़क पर लगा जाम यातायात व्यवस्था सुचारू बनाई गई। सड़क हादसे के संबंध आगे जांच पड़ताल बढ़ चिचोली पुलीस विभाग द्वारा की जा रही है।









