*पांढुर्णा हलचल न्यूज़ संवाददाता मनोज सातपुते पांढुर्णा*
( आपके आस पास क्षेत्र खबरें एवं विज्ञापन प्रकाशित करने हेतु संपर्क करें. 6262250843 )

पांढुर्णा जिले के ग्राम पंचायत बढ़ चिचोली में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या करने की घटना सामने आई है। इस घटना के संबंध सूत्रों एवं जानकारों द्वारा मिली जानकारी मुताबिक दिगम्बर पिता शेषराव सवई उम्र 30 साल निवासी ग्राम पंचायत बढ़ चिचोली घटना रात करीब 9 बजे की बताई जा रही है। इस हादसे में युवक का घर पर ही मियांन पर लटका हुआ शव परिजनों को दिखाई दिया। युवक को फांसी पर झूलता देख परिजनों में गहरा आघात लगा। परिजनों द्वारा सूचना पुलिस विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पहुंचकर परिजनों से घटना के संबंध विस्तार पूर्वक जानकारी हासिल की गई। एवं शव को पुलिस की मौजूदगी में नीचे उतारा गया एवं शव को पांढुर्णा सिविल अस्पताल पोस्टमार्टम कराने भेजा गया। पुलिस विभाग द्वारा घटना के संबंध परिजनों से पूछताछ कर पंचनामा बनाया गया। युवक के शव का सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंपा गया। बढ़ चिचोली पुलिस विभाग द्वारा घटना की जांच पड़ताल में जुटी हुई हैं। युवक द्वारा लगाई गई फांसी की घटना से परिजनों में आघात पहुंचा है।









