सौसर में गूंजा राष्ट्रप्रेम का जयघोष ,भव्य तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसमुदाय , तिरंगे की शान और राष्ट्र प्रथम के संकल्प के साथ निकली भव्य यात्रा प्रशासन ने स्कूल का बदला टाईमिंग तो ऑटो रहे बंद पारडी मार्ग पर वाहनों लगा लंबा जाम स्कूल छात्र अभिभावक किसान राहगीर घंटों जाम से रहे परेशान, अभिभावकों ने प्रशासन से सुचारू व्यवस्था बनाने की उठाई मांग ग्राम पंचायत खैरापैका पंचायत सचिव द्वारा साफ-सफाई, पेयजल व्यवस्था एवं पंचायत संबंधी कार्यों में लापरवाही बरतने तथा नियमित रूप से पंचायत में उपस्थित नहीं होने ग्रामीणों ने जनसुनवाई में कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ से शिकायत अधिकारियों को जांच के दिए दिशा निर्देश प्रधानमंत्री आवास योजना संबंधी शिकायत, जांच में पाई गई , निराधार, जनपद पंचायत पांढुर्णा मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विनय प्रकाश ठाकुर मार्गदर्शन में संयुक्त जांच दल ने की जांच पड़ताल सीएम डॉ. यादव ने हितग्राहियों के खातों में ट्रांसफर किए 311 करोड़, कहा- सेवा ही हमारा धर्म , सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना की राशि खातों में ट्रांसफर , महिलाओं को मिले प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के रुपये , गरीब-युवा-नारी शक्ति-किसानों के लिए हो रहे ऐतिहासिक काम पांढुर्णा जिले के नागरिको की सुविधा यातायात व्यवस्था सुचारू संचालन को दृष्टिगत रखते कलेक्टर ने अशासकीय विद्यालयों के संचालन समय में किया परिवर्तन, 10 अगस्त से नई समय-सारणी लागू, दो पालियों में संचालित विद्यालयों के लिए किया आदेश जारी

बारिश के मौसम में विद्युत सुरक्षा को लेकर बिजली विभाग ने जारी की एडवाइजरी , बारिश के दौरान विद्युत उपकरणों एवं तारों से बरतें विशेष सावधानी : बिजली विभाग

*पांढुर्णा हलचल न्यूज़ संवाददाता मनोज सातपुते पांढुर्णा* 

( आपके आस पास क्षेत्र खबरें एवं विज्ञापन प्रकाशित करने हेतु संपर्क करें.6262250843 )

पांढुर्णा कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ के मार्गदर्शन में मध्यप्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड, उपसंभाग पांढुर्णा द्वारा लगातार हो रही बारिश, तेज आंधी एवं तूफानी मौसम को दृष्टिगत रखते हुए आम नागरिकों एवं विद्युत उपभोक्ताओं से विद्युत सुरक्षा संबंधी आवश्यक सावधानियां बरतने की अपील की गई है।

बिजली विभाग ने बताया है कि वर्षा ऋतु के दौरान थोड़ी सी लापरवाही भी गंभीर विद्युत दुर्घटना का कारण बन सकती है। इसलिए नागरिक बारिश के समय गीले हाथों अथवा नंगे पैर किसी भी विद्युत उपकरण, स्विच बोर्ड, तार या केबल को न छुएं। साथ ही जलभराव वाले स्थानों पर रखे विद्युत उपकरणों का उपयोग करने से भी बचें।

विभाग ने सलाह दी है कि यदि किसी मकान की छत अथवा दीवारों से पानी का रिसाव हो रहा हो, घर की विद्युत वायरिंग पुरानी हो या अर्थिंग की व्यवस्था संतोषजनक न हो, तो तत्काल किसी प्रमाणित इलेक्ट्रिशियन से उसकी जांच एवं आवश्यक सुधार कार्य कराया जाए।

बिजली विभाग ने नागरिकों से कटे-फटे अथवा टूटे हुए विद्युत तारों एवं केबलों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने का आग्रह किया है। यदि कहीं बिजली का तार, केबल या विद्युत पोल क्षतिग्रस्त अथवा टूटा हुआ दिखाई दे, तो उसके समीप न जाएं और न ही उसे हटाने का प्रयास करें। इसकी सूचना तत्काल विद्युत विभाग के टोल-फ्री नंबर 1912 अथवा निकटतम विद्युत वितरण केंद्र को दें।

नागरिकों से बिजली विभाग ने यह भी अपील की है कि हाईटेंशन लाइनों, विद्युत पोलों एवं ट्रांसफार्मरों से सदैव सुरक्षित दूरी बनाए रखें। पशुओं को बिजली के खंभों अथवा उनसे सटे तारों से न बांधें। घर की विद्युत वायरिंग की समय-समय पर जांच कराते रहें तथा केवल आईएसआई मार्क वाले मानक गुणवत्ता के विद्युत उपकरण एवं तारों का ही उपयोग करें। साथ ही प्रत्येक घर में एमसीबी (MCB) तथा उचित अर्थिंग की व्यवस्था सुनिश्चित करना भी आवश्यक है।

बिजली विभाग ने कहा है कि वर्षा ऋतु में “सावधानी ही सुरक्षा है।” किसी भी विद्युत संबंधी शिकायत, दुर्घटना अथवा आपात स्थिति में उपभोक्ता तत्काल विद्युत विभाग के टोल-फ्री नंबर 1912 पर संपर्क कर सकते हैं।

Leave a Comment

और पढ़ें

प्रशासन ने स्कूल का बदला टाईमिंग तो ऑटो रहे बंद पारडी मार्ग पर वाहनों लगा लंबा जाम स्कूल छात्र अभिभावक किसान राहगीर घंटों जाम से रहे परेशान, अभिभावकों ने प्रशासन से सुचारू व्यवस्था बनाने की उठाई मांग

ग्राम पंचायत खैरापैका पंचायत सचिव द्वारा साफ-सफाई, पेयजल व्यवस्था एवं पंचायत संबंधी कार्यों में लापरवाही बरतने तथा नियमित रूप से पंचायत में उपस्थित नहीं होने ग्रामीणों ने जनसुनवाई में कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ से शिकायत अधिकारियों को जांच के दिए दिशा निर्देश

सीएम डॉ. यादव ने हितग्राहियों के खातों में ट्रांसफर किए 311 करोड़, कहा- सेवा ही हमारा धर्म , सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना की राशि खातों में ट्रांसफर , महिलाओं को मिले प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के रुपये , गरीब-युवा-नारी शक्ति-किसानों के लिए हो रहे ऐतिहासिक काम

पांढुर्णा जिले के नागरिको की सुविधा यातायात व्यवस्था सुचारू संचालन को दृष्टिगत रखते कलेक्टर ने अशासकीय विद्यालयों के संचालन समय में किया परिवर्तन, 10 अगस्त से नई समय-सारणी लागू, दो पालियों में संचालित विद्यालयों के लिए किया आदेश जारी

श्री सिद्धि विनायक गणेश मन्दिर के शेष निर्माण कार्य कराने बाबद समाजसेवी गणेश बापू बालपांडे द्वारा 2 लाख 51 हज़ार रुपये राशी का चेक करेंगे भेंट (की घोषणा) , मंदिर समिति भेंट राशी से मार्ग पर स्वागत द्वार, मन्दिर परिसर में टाइल्स, परिसर को सुरक्षित करने स्टील बाउंड्री वॉल, मन्दिर में पीतल की चरण पादुका मूर्ति के ऊपर पीतल का बड़ा छत्र, आदि अन्य निर्माण कार्य किए जाएंगे

विश्व आदिवासी दिवस पर्व पर शहर में निकली विशाल भव्य रैली पारंपरिक वेशभूषा और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ धूमधाम से मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस , जय सेवा’ और जय फड़ापेन, ‘जय आदिवासी’ नारों से गुंज उठा पूरा शहर , आयोजन ने जिले में आपसी भाईचारे, सांस्कृतिक धरोहर और सामाजिक एकता का दिया संदेश।