*पांढुर्णा हलचल न्यूज़ संवाददाता मनोज सातपुते पांढुर्णा*
(आपके आस पास क्षेत्र खबरें एवं विज्ञापन प्रकाशित करने हेतु संपर्क करें.6262250843 )

पांढुर्णा अंतरराष्ट्रीय कृष्णभावनामृत संघ (इस्कॉन) द्वारा मध्य प्रदेश के 66 स्थानों पर आयोजित होने वाली श्री जगन्नाथ रथयात्रा महोत्सव श्रृंखला के अंतर्गत 18 जुलाई 2026 (शनिवार) को पांढुर्णा में भगवान श्री जगन्नाथ, श्री बलदेव एवं माता सुभद्रा की भव्य रथयात्रा श्रद्धा एवं उत्साह के साथ निकाली जाएगी। इस दिव्य आयोजन को लेकर तैयारियाँ पूरे उत्साह एवं भक्तिभाव के साथ जारी हैं।
आयोजन समिति एवं भक्तगण रथ निर्माण, आकर्षक सजावट, भगवान श्री जगन्नाथ, श्री बलदेव एवं माता सुभद्रा के दिव्य विग्रहों के श्रृंगार, हरिनाम संकीर्तन, प्रसाद वितरण तथा अन्य सेवा व्यवस्थाओं की तैयारियों में पूरे समर्पण के साथ जुटे हुए हैं।
इस्कॉन पांढुर्णा आयोजन समिति एवं समस्त धर्मप्रेमी बंधुओं ने नगर के सभी श्रद्धालुओं एवं धर्मप्रेमी नागरिकों से विनम्र अपील की है कि वे इस दिव्य महोत्सव को भव्य एवं ऐतिहासिक बनाने हेतु तन, मन एवं धन से यथाशक्ति सहयोग प्रदान करें। सेवा के रूप में अपना समय देकर शारीरिक सहयोग करें, आयोजन की विभिन्न व्यवस्थाओं एवं प्रचार-प्रसार में सहयोग दें तथा अपनी श्रद्धानुसार आर्थिक सहयोग प्रदान कर भगवान श्री जगन्नाथ की सेवा का सौभाग्य प्राप्त करें।
साथ ही सभी धर्मप्रेमी बंधुओं से आग्रह किया गया है कि वे अपने परिवार, मित्रों एवं परिचितों सहित अधिक से अधिक संख्या में 18 जुलाई को आयोजित होने वाली श्री जगन्नाथ रथयात्रा में सम्मिलित होकर भगवान श्री जगन्नाथ, श्री बलदेव एवं माता सुभद्रा के दर्शन करें, रथ खींचने का पुण्य लाभ प्राप्त करें तथा इस दिव्य महोत्सव को सफल बनाने में सहभागी बनने की अपील भी की गई।
जगन्नाथ रथयात्रा महोत्सव श्रृंखला के अंतर्गत 18 जुलाई 2026 (शनिवार) को पांढुर्णा में भगवान श्री जगन्नाथ, श्रीबलदेव एवं माता सुभद्रा की भव्य रथयात्रा श्रद्धा एवं उत्साह के साथ निकाली जाएगी। इस दिव्य आयोजन को लेकर तैयारियाँ पूरे उत्साह एवं भक्तिभाव के साथ जारी हैं। जिसको लेकर पांढुर्णा जिला प्रशासन द्वारा यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से बनाने कड़ी यातायात व्यवस्था बनाई गई। जिला प्रशासन द्वारा जगन्नाथ रथयात्रा के दौरान यातायात व्यवस्था को लेकर अपील की गई है।









