*पांढुर्णा हलचल न्यूज़ संवाददाता मनोज सातपुते पांढुर्णा*
( आपके आस पास क्षेत्र खबरें एवं विज्ञापन प्रकाशित करने हेतु संपर्क करें.6262250843 )

पांढुर्णा नगर में सोमवार 06/072026 को निर्माण कार्य को श्रम सेवा पोर्टल पर दर्ज करने की कार्यवाही के दौरान श्रम निरीक्षक सुश्री सरिता साहू शंकर नगर में निर्माणाधीन स्थल पर पहुंचीं। इस दौरान निर्माण श्रमिकों के बच्चे निर्माण स्थल पर खेलते हुए मिले।
श्रम निरीक्षक द्वारा बच्चों के माता-पिता को बच्चों को आंगनवाड़ी भेजने हेतु समझाइश दी गई। साथ ही संबंधित आंगनवाड़ी कार्यकर्ता को भी बच्चों का आंगनवाड़ी में अस्थायी प्रवेश सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया गया।









