*पांढुर्णा हलचल न्यूज़ संवाददाता मनोज सातपुते पांढुर्णा*
( आपके आस पास क्षेत्र खबरें एवं विज्ञापन प्रकाशित करने हेतु.6262250843 )

*पांढुर्णा वरूड रेल्वे फाटक ओवरब्रिज निर्माण कार्य शुरू होने अंतिम चरण प्रकिया पूरा करने तकनिकी मैपिंग इंजीनियर टिम पांढुर्णा पहुंचकर वरूड रेल्वे फाटक अमरावती मार्ग पर नागपुर आमला रेल खंड के 937/28-30 पर स्थित रेल्वे क्रासिंग नंबर 269 पर प्रस्तावित रेल्वे ओवरब्रिज निर्माण कार्य को लेकर लोकनिर्माण विभाग के सेतु विभाग ने टेंडर की प्रकिया पूर्ण करने एवं निर्माण कार्य शुरू करने तैयारीयां का जायजा लेने बुधवार को सेतू विभाग के महेंद्र खोब्रागड़े, तकनिकी मैपिंग इंजीनियर आकाश घोडे, ने पांढुर्णा पहुंचकर वरूड रेल्वे फाटक निर्माण रेल्वे ब्रिज स्थल का अवलोकन किया, गया एवं इंजीनियर द्वारा प्रस्तावित नक्शे के आधार पर निर्माण सम्बंधित क्षेत्र का जायजा लिया गया। इस दौरान पांढुर्णा नगर के प्रथम नागरिक नगर पालिका अध्यक्ष संदीप घाटोड़े , पार्षद प्रशांत दाढे, दुर्गेश उईके,सहित स्थानीय नागरिकों ने भी मुलाकात कर ओवरब्रिज निर्माण को लेकर चर्चा की, तकनिकी मैपिंग इंजीनियर की उपस्थिति में स्वीकृत नक्शे के आधार पर रेल्वे ओवरब्रिज निर्माण स्थल का भौतिक सत्यापन कर लंबाई चौड़ाई नापी गई, परियोजना के मुख्य डिजाइन और नक्शे को ध्यान में रखते हुए मैपिंग इंजीनियर ने आधुनिक उपकरण की सहायता से रेल्वे क्रासिंग के दोनों और पिलर और एप्रोज रोड के लिए जमीनी चिन्हांकर किया, पीडब्लूडी अधिकारी ने बताया की यह मैपिंग इसलिए महत्वपूर्ण है ताकि निर्माण कार्य के दौरान भविष्य में किसी तरह की तकनीकी के अनुसार सटीक काम शुरू किया जा सके, मैपिंग का यह काम पूरा होते ही निर्माण एजेंसी को आगे की कार्रवाई के लिए बताया जाऐगा, अधिकारियों के मुताबिक, इस ओवरब्रिज के बन जाने से पांढुर्णा शहर में रोजाना लगने वाले ट्रैफिक जाम और रेलवे क्रॉसिंग बंद रहने के कारण लगने वाली वाहनों की लंबी कतारों से भी राहत मिलेगी। लंबे अरसो बाद पांढुर्णा वरूड रेल्वे ओवरब्रिज निर्माण कार्य शुरू होने को लेकर पांढुर्णा क्षेत्रवासियों में खासा उत्साह देखने में नजर आ रहा है। लंबे अरसो से ट्रैफिक जाम और रेलवे क्रॉसिंग बंद रहने वाहनों की लंबी कतारों से राहगीरों किसानों छात्र छात्राओं व्यापारियों रेल्वे ओवरब्रिज निर्माण कार्य शुरू होने लेकर आम जनता की रेल्वे विभाग पर गहरी नजरें गड़ी हुई हैं।









