*पांढुर्णा हलचल न्यूज़ संवाददाता मनोज सातपुते पांढुर्णा*
( आपके आस पास क्षेत्र खबरें एवं विज्ञापन प्रकाशित करने हेतु संपर्क करें.6262250843 )


पांढुर्णा जिले के किसान कांग्रेस संगठन के पदाधिकारी द्वारा प्रदेश सरकार के नाम पांढुर्णा जिला कलेक्टर के नाम सौंपा गया ज्ञापन काह की किसान अनेक कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं।
*किसान कांग्रेस संगठन पदाधिकारी कार्यकर्ता ने किसानों के समर्थन में रखी प्रमुख मांगें*
खाद वितरण में लागू ई-टोकन प्रणाली को तत्काल समाप्त कर पूर्व व्यवस्था प्रणाली पुनः लागू करने एवं ई-टोकन व्यवस्था के कारण किसान को समय पर खाद उपलब्ध नहीं जिससे बुवाई एवं कृषि कार्य प्रभावित होने से किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।
किसान की खेत में आकस्मिक बिजली एवं कृषि कार्य करते समय दुर्घटना से मृत्यु होने पर 25 लाख रुपये पीड़ित परिवार को आर्थिक संबल देने की मांग।
किसानों को खेतों में रात्रि के समय सिंचाई हेतु पर्याप्त बिजली उपलब्ध कराई जाए।
60 वर्ष या उससे अधिक आयु के किसानों को ₹2,000 प्रतिमाह किसान पेंशन प्रदान करें ता की वृद्ध किसान सम्मानपूर्वक जीवन व्यतीत कर सकें।
पांढुर्णा जिले में नकली कीटनाशकों की बिक्री पर तत्काल रोक लगाई जाए। एवं किसानों को कृषि सामग्री खरीदने पर अनिवार्य रूप से पक्की रसीद उपलब्ध कराने तथा दोषी विक्रेताओं एवं कंपनियोंके विरुद्ध कानूनी कार्यवाही करने।
किसानों फसलों का उचित मूल्य नहीं मिलने से आर्थिक संकट से जूझ रहे किसानों का कृषि ऋण (कर्ज) माफ किया जाए, ताकि उन्हें आर्थिक राहत मिल सके एवं ता की पुनः खेती का कार्य सुचारू रूप से कर सकें।
जिले के सभी ग्रामीण एवं कृषि मार्गों का शीघ्र सुधार एवं मरम्मत कार्य कराया जाए, ताकि किसानों को आवागमन एवं कृषि कार्यों में सुविधा मिल सके। इस दौरान मुख्य रूप उपस्थिति रहे. जिला किसान काँगेस पांढुरना के नेतृत्व में जिला किसान काँगेस अध्यक्ष श्री हरनाम सिह सेंगर द्वारा पांढुरना जिला काँगेस अध्यक्ष श्री जतन उइके, सौसर विधायक श्री विजय चौरे, पांढुरना विधायक श्री नीलेश उइके, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष डॉ टोमपे , जिला संगठन मंत्री श्री देवकांत मांडोगडे , ब्लॉक काँगेस कमेटी अध्यक्ष श्री विलास डोंगरे , नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जयंत घोड़े एवं अन्य किसान कांग्रेस एवं कांग्रेस संगठन पदाधिकारी कार्यकर्ता ने अपनी बड़ी संख्याओं में शामिल होकर उपस्थिति दर्ज कराई गई।









