*पांढुर्णा हलचल न्यूज़ संवाददाता मनोज सातपुते पांढुर्णा*
( आपके आस पास क्षेत्र खबरें एवं विज्ञापन प्रकाशित करने हेतु संपर्क करें. 6262250843 )

पांढुर्णा कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ के निर्देशन तथा सहायक आबकारी आयुक्त श्री बी.आर. वैद्य के मार्गदर्शन में 11/07/2026 शनिवार जिले में अवैध मदिरा के विनिर्माण, परिवहन, संग्रहण एवं विक्रय पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से आबकारी विभाग द्वारा लगातार कड़ी कार्यवाही की जा रही है।
इसी क्रम में आज दिनांक 11 जुलाई को आबकारी वृत्त पांढुर्णा की टीम द्वारा ग्राम भुली एवं रैयतवाड़ी टेमनी क्षेत्र में अवैध शराब के अड्डों पर सघन दबिश देकर कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान चढ़ी हुई हाथ भट्टी, नालों एवं जंगल क्षेत्र में झाड़ियों के समीप पन्नियों तथा ड्रमों में अवैध हाथ भट्टी महुआ शराब निर्माण के लिए संग्रहित लगभग 500 किलोग्राम महुआ लाहन बरामद किया गया।
बरामद महुआ लाहन में से नियमानुसार सैंपल लेकर शेष लगभग 500 किलोग्राम महुआ लाहन को निर्मूल्य होने के कारण मौके पर ही विधिवत नष्ट किया गया। इस कार्रवाई के दौरान मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम, 1915 की धारा 34(1) के अंतर्गत कुल 02 प्रकरण पंजीबद्ध किए गए।
इस उक्त कार्यवाही में आबकारी वृत्त प्रभारी श्री अनिकेत पटेल, आबकारी आरक्षक श्री मुकेश रहांगडाले एवं श्री अनुराग गोनेकर की सक्रिय सहभागिता रही।









