प्रशासन ने स्कूल का बदला टाईमिंग तो ऑटो रहे बंद पारडी मार्ग पर वाहनों लगा लंबा जाम स्कूल छात्र अभिभावक किसान राहगीर घंटों जाम से रहे परेशान, अभिभावकों ने प्रशासन से सुचारू व्यवस्था बनाने की उठाई मांग ग्राम पंचायत खैरापैका पंचायत सचिव द्वारा साफ-सफाई, पेयजल व्यवस्था एवं पंचायत संबंधी कार्यों में लापरवाही बरतने तथा नियमित रूप से पंचायत में उपस्थित नहीं होने ग्रामीणों ने जनसुनवाई में कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ से शिकायत अधिकारियों को जांच के दिए दिशा निर्देश प्रधानमंत्री आवास योजना संबंधी शिकायत, जांच में पाई गई , निराधार, जनपद पंचायत पांढुर्णा मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विनय प्रकाश ठाकुर मार्गदर्शन में संयुक्त जांच दल ने की जांच पड़ताल सीएम डॉ. यादव ने हितग्राहियों के खातों में ट्रांसफर किए 311 करोड़, कहा- सेवा ही हमारा धर्म , सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना की राशि खातों में ट्रांसफर , महिलाओं को मिले प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के रुपये , गरीब-युवा-नारी शक्ति-किसानों के लिए हो रहे ऐतिहासिक काम पांढुर्णा जिले के नागरिको की सुविधा यातायात व्यवस्था सुचारू संचालन को दृष्टिगत रखते कलेक्टर ने अशासकीय विद्यालयों के संचालन समय में किया परिवर्तन, 10 अगस्त से नई समय-सारणी लागू, दो पालियों में संचालित विद्यालयों के लिए किया आदेश जारी श्री सिद्धि विनायक गणेश मन्दिर के शेष निर्माण कार्य कराने बाबद समाजसेवी गणेश बापू बालपांडे द्वारा 2 लाख 51 हज़ार रुपये राशी का चेक करेंगे भेंट (की घोषणा) , मंदिर समिति भेंट राशी से मार्ग पर स्वागत द्वार, मन्दिर परिसर में टाइल्स, परिसर को सुरक्षित करने स्टील बाउंड्री वॉल, मन्दिर में पीतल की चरण पादुका मूर्ति के ऊपर पीतल का बड़ा छत्र, आदि अन्य निर्माण कार्य किए जाएंगे

सीएम डॉ. यादव ने दिया अहम संदेश, कहा- पर्यावरण के लिए जो भी हो सकेगा वो करेंगे , इंदौर के बीएसएफ परिसर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत हुआ पौधरोपण , एमपी में हरियाली के महाअभियान की शुरुआत आर्थिक राजधानी से पूरे अभियान में 21 लाख, आज मिनी मुंबई में रोपे जाएंगे 1 लाख पौधे

*पांढुर्णा हलचल न्यूज़ संवाददाता मनोज सातपुते पांढुर्णा*

( आपके आस पास क्षेत्र खबरें एवं विज्ञापन प्रकाशित करने हेतु संपर्क करें. 6262250843 )

*पांढुर्णा भोपाल / इंदौर। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 12 जुलाई को इंदौर स्थित बीएसएफ परिसर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधरोपण किया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस मौके पर बीएसएफ ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इस मौके पर सीएम डॉ. यादव ने बीएसएफ के जवानों और पृथ्वी संस्था के लिए 2-2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता की घोषणा की।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि आज का दिन अद्भुत है। मां अहिल्या की नगरी गौरवशाली इतिहास के लिए जानी जाती है। उन्होंने सनातन की संस्कृति को जीवंत रखा और प्रकृति के साथ ताल-मेल बैठाया। मां अहिल्याबाई के समय में जगह-जगह बड़ी संख्या में बावड़ियां बनाई गई थीं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हमारी सरकार बनने के बाद हमने लगातार जल संरक्षण के काम किए। शुरुआत में हमने छोटा अभियान हाथ में लिया, उसके बाद बड़ा अभियान चलाया। इस बार तो जल संरक्षण के लिए तीन महीने अभियान संचालित किया। इंदौर में भी बड़े पैमाने पर काम हुआ।

*जल संरक्षण के लिए दस हजार करोड़ के काम*

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि हमारी सरकार ने 10 हजार करोड़ के तीन लाख कामों को पूरा किया। वनस्पतियां जीवन देने वाली होती हैं। मध्यप्रदेश नदियों का मायका है। इस पूरे अंचल में नदियों का आशीर्वाद है। जनापाव की पहाड़ियों से लेकर इंदौर तक गंगा के बेसिन की नदियां हैं। यहां से निकलने वाली क्षिप्रा, गंभीर, चंबल जैसी नदियां गंगा सागर तक की यात्रा करती हैं। आने वाले समय में इस तरह के और अभियान चलाए जाएंगे। पर्यावरण पर्यावरण के लिए हमसे जो हो सकेगा, वो सब करेंगे।

*इंदौर निभा रहा अग्रणी भूमिका*

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि आज अलनीनो का खतरा दिखाई दे रहा है। इस तरह के सारे खतरों से वृक्ष मुकाबला करने में सक्षम हैं। हमारे ये वृक्ष ऋषि-मुनियों की तरह तपस्या करते हैं और हमें आशीर्वाद देते हैं। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में और गृह मंत्री अमित शाह के मार्ग दर्शन में पूरे देश में नक्सलवादियों को आखिरी सलाम बोल दिया गया है। गौरतलब है कि अभियान की शुरुआत से पहले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान का शुभारंभ किया है। इसी अभियान अंतर्गत इंदौर में 21 लाख पौधे लगाने का संकल्प लिया गया है। बीएसएफ परिसर में 51 हजार पौधों का रोपण किया जा रहा है, जबकि आज इंदौर में कुल एक लाख पौधे लगाए जा रहे हैं। स्वच्छता और जनभागीदारी के क्षेत्र में देशभर में अपनी अलग पहचान बनाने वाला इंदौर अब पर्यावरण संरक्षण के इस अभियान में भी अग्रणी भूमिका निभा रहा है।

Leave a Comment

और पढ़ें

प्रशासन ने स्कूल का बदला टाईमिंग तो ऑटो रहे बंद पारडी मार्ग पर वाहनों लगा लंबा जाम स्कूल छात्र अभिभावक किसान राहगीर घंटों जाम से रहे परेशान, अभिभावकों ने प्रशासन से सुचारू व्यवस्था बनाने की उठाई मांग

ग्राम पंचायत खैरापैका पंचायत सचिव द्वारा साफ-सफाई, पेयजल व्यवस्था एवं पंचायत संबंधी कार्यों में लापरवाही बरतने तथा नियमित रूप से पंचायत में उपस्थित नहीं होने ग्रामीणों ने जनसुनवाई में कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ से शिकायत अधिकारियों को जांच के दिए दिशा निर्देश

सीएम डॉ. यादव ने हितग्राहियों के खातों में ट्रांसफर किए 311 करोड़, कहा- सेवा ही हमारा धर्म , सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना की राशि खातों में ट्रांसफर , महिलाओं को मिले प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के रुपये , गरीब-युवा-नारी शक्ति-किसानों के लिए हो रहे ऐतिहासिक काम

पांढुर्णा जिले के नागरिको की सुविधा यातायात व्यवस्था सुचारू संचालन को दृष्टिगत रखते कलेक्टर ने अशासकीय विद्यालयों के संचालन समय में किया परिवर्तन, 10 अगस्त से नई समय-सारणी लागू, दो पालियों में संचालित विद्यालयों के लिए किया आदेश जारी

श्री सिद्धि विनायक गणेश मन्दिर के शेष निर्माण कार्य कराने बाबद समाजसेवी गणेश बापू बालपांडे द्वारा 2 लाख 51 हज़ार रुपये राशी का चेक करेंगे भेंट (की घोषणा) , मंदिर समिति भेंट राशी से मार्ग पर स्वागत द्वार, मन्दिर परिसर में टाइल्स, परिसर को सुरक्षित करने स्टील बाउंड्री वॉल, मन्दिर में पीतल की चरण पादुका मूर्ति के ऊपर पीतल का बड़ा छत्र, आदि अन्य निर्माण कार्य किए जाएंगे

विश्व आदिवासी दिवस पर्व पर शहर में निकली विशाल भव्य रैली पारंपरिक वेशभूषा और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ धूमधाम से मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस , जय सेवा’ और जय फड़ापेन, ‘जय आदिवासी’ नारों से गुंज उठा पूरा शहर , आयोजन ने जिले में आपसी भाईचारे, सांस्कृतिक धरोहर और सामाजिक एकता का दिया संदेश।