प्रशासन ने स्कूल का बदला टाईमिंग तो ऑटो रहे बंद पारडी मार्ग पर वाहनों लगा लंबा जाम स्कूल छात्र अभिभावक किसान राहगीर घंटों जाम से रहे परेशान, अभिभावकों ने प्रशासन से सुचारू व्यवस्था बनाने की उठाई मांग ग्राम पंचायत खैरापैका पंचायत सचिव द्वारा साफ-सफाई, पेयजल व्यवस्था एवं पंचायत संबंधी कार्यों में लापरवाही बरतने तथा नियमित रूप से पंचायत में उपस्थित नहीं होने ग्रामीणों ने जनसुनवाई में कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ से शिकायत अधिकारियों को जांच के दिए दिशा निर्देश प्रधानमंत्री आवास योजना संबंधी शिकायत, जांच में पाई गई , निराधार, जनपद पंचायत पांढुर्णा मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विनय प्रकाश ठाकुर मार्गदर्शन में संयुक्त जांच दल ने की जांच पड़ताल सीएम डॉ. यादव ने हितग्राहियों के खातों में ट्रांसफर किए 311 करोड़, कहा- सेवा ही हमारा धर्म , सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना की राशि खातों में ट्रांसफर , महिलाओं को मिले प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के रुपये , गरीब-युवा-नारी शक्ति-किसानों के लिए हो रहे ऐतिहासिक काम पांढुर्णा जिले के नागरिको की सुविधा यातायात व्यवस्था सुचारू संचालन को दृष्टिगत रखते कलेक्टर ने अशासकीय विद्यालयों के संचालन समय में किया परिवर्तन, 10 अगस्त से नई समय-सारणी लागू, दो पालियों में संचालित विद्यालयों के लिए किया आदेश जारी श्री सिद्धि विनायक गणेश मन्दिर के शेष निर्माण कार्य कराने बाबद समाजसेवी गणेश बापू बालपांडे द्वारा 2 लाख 51 हज़ार रुपये राशी का चेक करेंगे भेंट (की घोषणा) , मंदिर समिति भेंट राशी से मार्ग पर स्वागत द्वार, मन्दिर परिसर में टाइल्स, परिसर को सुरक्षित करने स्टील बाउंड्री वॉल, मन्दिर में पीतल की चरण पादुका मूर्ति के ऊपर पीतल का बड़ा छत्र, आदि अन्य निर्माण कार्य किए जाएंगे

पांढुर्णा में जनजातीय शिल्पकार पंजीयन मेले का हुआ आयोजन, योजनाओं से जुड़ने का मिला अवसर जनजातीय कला एवं हस्तशिल्प के संरक्षण-संवर्धन पर जोर , शिल्पकारों को पंजीयन प्रशिक्षण एवं विपणन सहायता की दी गई जानकारी जनजातीय शिल्पकारों ने मेले में की सहभागिता

*पांढुर्णा हलचल न्यूज़ संवाददाता मनोज सातपुते पांढुर्णा*

( आपके आस पास क्षेत्र खबरें एवं विज्ञापन प्रकाशित करने हेतु संपर्क करें.6262250843 )

पांढुर्णा जिला मुख्यालय में जनजातीय कार्य विभाग द्वारा जनजातीय शिल्पकारों को शासन की विभिन्न योजनाओं से जोड़ने तथा उनके पारंपरिक हस्तशिल्प एवं कौशल को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से जनजातीय शिल्पकार पंजीयन मेले का आयोजन किया गया। मेले में बड़ी संख्या में जनजातीय शिल्पकारों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए अपना पंजीयन कराया और विभागीय योजनाओं एवं उपलब्ध सुविधाओं की विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

कार्यक्रम के दौरान भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष श्री संदीप मोहोड ने जनजातीय शिल्पकारों को संबोधित करते हुए कहा कि शासन द्वारा जनजातीय समुदाय के आर्थिक एवं सामाजिक सशक्तिकरण के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। उन्होंने शिल्पकारों से इन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने, अपनी पारंपरिक कला एवं हस्तशिल्प का संरक्षण करने तथा पंजीयन के माध्यम से शासन द्वारा उपलब्ध कराए जा रहे अवसरों का लाभ उठाने का आह्वान किया। उन्होंने जनजातीय कला एवं हस्तशिल्प के संरक्षण एवं संवर्धन के महत्व पर भी प्रकाश डाला।

इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्रीमती ज्योति ठाकुर, संयुक्त कलेक्टर सुश्री मेघा शर्मा, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) पांढुर्णा श्रीमती अलका एक्का, जनजातीय विकास अधिकारी श्री उमेश सातनकर सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष श्री संदीप मोहोड, सभापति श्री महेंद्र घोड़े, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष श्री प्रकाशचंद छगानी, पार्षद श्री दुर्गेश उइके, श्री प्रदीप कामदार एवं मनोनीत पार्षद श्री सतीश बांबल , पांढुर्णा जिले के भाजपा युवा नेता उत्तम झा सहित अन्य जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति रही। साथ ही बड़ी संख्या में जनजातीय शिल्पकारों ने मेले में सहभागिता की।

मेले के दौरान विभागीय अधिकारियों द्वारा जनजातीय शिल्पकारों को पंजीयन प्रक्रिया, विभिन्न शासकीय योजनाओं, प्रशिक्षण, विपणन सहायता तथा अन्य उपलब्ध सुविधाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। साथ ही पात्र हितग्राहियों को अधिक से अधिक संख्या में पंजीयन कराने के लिए प्रेरित किया गया, ताकि वे शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त कर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन सकें।

Leave a Comment

और पढ़ें

प्रशासन ने स्कूल का बदला टाईमिंग तो ऑटो रहे बंद पारडी मार्ग पर वाहनों लगा लंबा जाम स्कूल छात्र अभिभावक किसान राहगीर घंटों जाम से रहे परेशान, अभिभावकों ने प्रशासन से सुचारू व्यवस्था बनाने की उठाई मांग

ग्राम पंचायत खैरापैका पंचायत सचिव द्वारा साफ-सफाई, पेयजल व्यवस्था एवं पंचायत संबंधी कार्यों में लापरवाही बरतने तथा नियमित रूप से पंचायत में उपस्थित नहीं होने ग्रामीणों ने जनसुनवाई में कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ से शिकायत अधिकारियों को जांच के दिए दिशा निर्देश

सीएम डॉ. यादव ने हितग्राहियों के खातों में ट्रांसफर किए 311 करोड़, कहा- सेवा ही हमारा धर्म , सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना की राशि खातों में ट्रांसफर , महिलाओं को मिले प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के रुपये , गरीब-युवा-नारी शक्ति-किसानों के लिए हो रहे ऐतिहासिक काम

पांढुर्णा जिले के नागरिको की सुविधा यातायात व्यवस्था सुचारू संचालन को दृष्टिगत रखते कलेक्टर ने अशासकीय विद्यालयों के संचालन समय में किया परिवर्तन, 10 अगस्त से नई समय-सारणी लागू, दो पालियों में संचालित विद्यालयों के लिए किया आदेश जारी

श्री सिद्धि विनायक गणेश मन्दिर के शेष निर्माण कार्य कराने बाबद समाजसेवी गणेश बापू बालपांडे द्वारा 2 लाख 51 हज़ार रुपये राशी का चेक करेंगे भेंट (की घोषणा) , मंदिर समिति भेंट राशी से मार्ग पर स्वागत द्वार, मन्दिर परिसर में टाइल्स, परिसर को सुरक्षित करने स्टील बाउंड्री वॉल, मन्दिर में पीतल की चरण पादुका मूर्ति के ऊपर पीतल का बड़ा छत्र, आदि अन्य निर्माण कार्य किए जाएंगे

विश्व आदिवासी दिवस पर्व पर शहर में निकली विशाल भव्य रैली पारंपरिक वेशभूषा और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ धूमधाम से मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस , जय सेवा’ और जय फड़ापेन, ‘जय आदिवासी’ नारों से गुंज उठा पूरा शहर , आयोजन ने जिले में आपसी भाईचारे, सांस्कृतिक धरोहर और सामाजिक एकता का दिया संदेश।