*पांढुर्णा हलचल न्यूज़ संवाददाता मनोज सातपुते पांढुर्णा*
( आपके आस पास क्षेत्र खबरें एवं विज्ञापन प्रकाशित करने हेतु संपर्क करें.6262250843 )


पांढुर्णा नगर के शकर नगर में एक दर्दनाक सड़क हादसा घटित हुआ । सड़क हादसा पांढुर्णा नगर के शकर नगर शिव मंदिर मिडास कोचिंग सेंटर के सामने घटित हुआ। मोटर साइकिल चालक युवक विजय पिता एकनाथ कपले उम्र 38 साल निवासी माहवीर वार्ड एवं मोटर साइकिल पर स्कूल से घर लौट रहे बालक सरस्वती शिशु मंदिर केजी 1 छात्र शिवांश पिता उमा मोदनवाल उम्र 4 साल को नगर के मध्य से होकर गुजरने वाले मार्ग पर गुरुवार दोपहर 3.30 से 4 बजे के करीब स्कूल बालक को लेकर घर लौट युवक के मोटर साइकिल को एक तेज रफ्तार आइल टैंकर वाहन ने कुचला सड़क दुर्घटना शिव मंदिर के सामने घटित होना बताया जा रहा है। इस दर्दनाक सड़क हादसे में मोटर साइकिल चालक युवक विजय पिता एकनाथ कपले की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। एवं सड़क हादसे में मोटर साइकिल पर सवार बालक शिवांश मोदनवाल की उम्र 04 साल सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल छात्र दोनों पैर की हड्डियां टूटी हुई बताई जा रही। घटना के बाद से ट्रक चालक ट्रक लेकर फरार हुआ एवं ट्रक को मारबत नाले के ऊपर छोड़कर भाग गया। जिसकी पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही हैं।सड़क हादसे में गंभीर रूप घायल स्कूली छात्र को घटना स्थल से उठाकर राहगीरों द्वारा पांढुर्णा सिविल अस्पताल लाया गया। जाह सिविल अस्पताल डॉ द्वारा बालक का प्राथमिक उपचार उपरांत सिविल अस्पताल डॉ परामर्श पर बालक को नागपुर रेफर किया गया। सड़क हादसे में हुई युवक की मौत के बाद शव का पोस्टमार्टम कर आज ही परिजनों को सौंपा गया। सड़क हादसे में मृतक युवक के परिजनों द्वारा वार्डवासियों रिश्ते नाते मित्र परिवार के बीच पांढुर्णा मोक्षधाम में अंतिम संस्कार किया जा रहा है। सड़क हादसे के बाद आईल टैंकर वाहन चालक सड़क हादसे के कुछ ही दुरी पर वाहन छोड़कर फरार हुआ पुलिस सड़क हादसे की जांच पड़ताल में जुटी हुई हैं। अचानक हुई सड़क हादसे की दर्दनाक घटना से मृतक युवक परिजनों में गहरा आघात पहुंचा। इस सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल स्कूली बालक का नागपुर अस्पताल में ईलाज चल रहा है।









