*पांढुर्णा हलचल न्यूज़ संवाददाता मनोज सातपुते पांढुर्णा*
( आपके आस पास क्षेत्र खबरें एवं विज्ञापन हेतु संपर्क करें. 62622508446

पांढुर्णा कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ के निर्देशन एवं सहायक आबकारी आयुक्त श्री बी.आर. वैद्य के मार्गदर्शन में जिले में अवैध शराब के विनिर्माण, परिवहन, संग्रहण एवं विक्रय पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से आबकारी विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में गुरुवार को आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने पांढुर्णा वृत्त के अंतर्गत ग्राम इटावाढाना, बिछुआकला, उमरीकला एवं जाटलापुर में अवैध शराब के अड्डों पर सघन दबिश दी।
इस कार्यवाही दौरान चढ़ी हुई भट्टियों, नालों तथा जंगल में झाड़ियों के समीप पन्नियों एवं ड्रमों में अवैध हाथ भट्टी महुआ शराब निर्माण के लिए संग्रहित लगभग 10 हजार किलोग्राम महुआ लाहन बरामद किया गया। आवश्यक सैंपल लेने के उपरांत शेष महुआ लाहन को निर्मूल्य होने के कारण नियमानुसार मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। ईस कार्रवाई के दौरान मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम, 1915 की धारा 34(1)(च) के अंतर्गत 5 प्रकरण दर्ज किए गए।
आबकारी विभाग के इस कार्यवाही के दौरान सहायक जिला आबकारी अधिकारी सुश्री भारती गोंड, वृत्त प्रभारी श्री अनिकेत पटेल तथा आबकारी आरक्षक श्री मुकेश रहांगडाले, सुश्री श्रद्धा रहांगडाले एवं सुश्री भावना हिड़ाऊ सहित विभागीय अमला उपस्थित रहा। आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब के विरुद्ध अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।









