*पांढुर्णा हलचल न्यूज़ संवाददाता मनोज सातपुते पांढुर्णा*
( आपके आस पास क्षेत्र खबरें एवं विज्ञापन प्रकाशित करने हेतु संपर्क करें.6262250843 )

पांढुरना पी एम श्री केंद्रीय विद्यालय पांढुरना के अंडर-14 बालकों की कबड्डी टीम पंजाब के फगवाड़ा (जालंधर) में आयोजित होने वाली 55वीं केवीएस नेशनल खेलकूद प्रतियोगिता में हिस्सा ललेने के लिए रवाना हो गई है। राष्ट्रीय मंच पर पांढुरना और जबलपुर संभाग का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ियों में शामिल होने बालकों की कबड्डी टीम का प्रतिनिधित्व करने वाले पांढुरना पी एम श्री केंद्रीय विद्यालय के अंडर-14 बालक विराट उइके, वेदांत उइके, नैतिक नागदवाने, तेजस धुर्वे, ईशान इवनाती, सोहम धारपुरे, मोहित सूर्यवंशी ,समर्थ टोंगे , वंश परिहार शामिल रहे।
राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए खिलाड़ियों ने विद्यालय के शारीरिक शिक्षा शिक्षक सौरभ सैनी के मार्गदर्शन में 7 दिनों के कड़े कोचिंग कैंप में हिस्सा लिया। श्री आलोक कुमार तोमर प्रतियोगिता के लिए टीम के साथ हैं। प्राचार्य श्री हंसराज मीना ने विद्यालय के सभी टीम में शामिल खिलाड़ियों को उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते शुभकामनाएं प्रेषित की गई।









