प्रशासन ने स्कूल का बदला टाईमिंग तो ऑटो रहे बंद पारडी मार्ग पर वाहनों लगा लंबा जाम स्कूल छात्र अभिभावक किसान राहगीर घंटों जाम से रहे परेशान, अभिभावकों ने प्रशासन से सुचारू व्यवस्था बनाने की उठाई मांग ग्राम पंचायत खैरापैका पंचायत सचिव द्वारा साफ-सफाई, पेयजल व्यवस्था एवं पंचायत संबंधी कार्यों में लापरवाही बरतने तथा नियमित रूप से पंचायत में उपस्थित नहीं होने ग्रामीणों ने जनसुनवाई में कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ से शिकायत अधिकारियों को जांच के दिए दिशा निर्देश प्रधानमंत्री आवास योजना संबंधी शिकायत, जांच में पाई गई , निराधार, जनपद पंचायत पांढुर्णा मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विनय प्रकाश ठाकुर मार्गदर्शन में संयुक्त जांच दल ने की जांच पड़ताल सीएम डॉ. यादव ने हितग्राहियों के खातों में ट्रांसफर किए 311 करोड़, कहा- सेवा ही हमारा धर्म , सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना की राशि खातों में ट्रांसफर , महिलाओं को मिले प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के रुपये , गरीब-युवा-नारी शक्ति-किसानों के लिए हो रहे ऐतिहासिक काम पांढुर्णा जिले के नागरिको की सुविधा यातायात व्यवस्था सुचारू संचालन को दृष्टिगत रखते कलेक्टर ने अशासकीय विद्यालयों के संचालन समय में किया परिवर्तन, 10 अगस्त से नई समय-सारणी लागू, दो पालियों में संचालित विद्यालयों के लिए किया आदेश जारी श्री सिद्धि विनायक गणेश मन्दिर के शेष निर्माण कार्य कराने बाबद समाजसेवी गणेश बापू बालपांडे द्वारा 2 लाख 51 हज़ार रुपये राशी का चेक करेंगे भेंट (की घोषणा) , मंदिर समिति भेंट राशी से मार्ग पर स्वागत द्वार, मन्दिर परिसर में टाइल्स, परिसर को सुरक्षित करने स्टील बाउंड्री वॉल, मन्दिर में पीतल की चरण पादुका मूर्ति के ऊपर पीतल का बड़ा छत्र, आदि अन्य निर्माण कार्य किए जाएंगे

सांसद बंटी विवेक साहू ने दिल्ली में की केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात , सांसद ने छिंदवाड़ा और पांढुर्णा जिले में प्रदेश में सबसे अधिक बीएसएनएल के मोबाईल टावर स्वीकृत किये जाने पर केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का माना आभार , छिंदवाड़ा एवं पांढुर्णा जिले में सर्वाधिक 211 साइट चिन्हित करते हुए मोबाईल टॉवरों की स्थापना की स्वीकृति प्रदान की गई थी।

 

*पांढुर्णा हलचल न्यूज़ संवाददाता मनोज सातपुते पांढुर्णा*

( आपके आस पास क्षेत्र खबरें एवं विज्ञापन प्रकाशित करने हेतु संपर्क करें.6262250843 )

पांढुर्णा छिंदवाड़ा। सांसद बंटी विवेक साहू ने मानसून सत्र के दौरान नई दिल्ली में केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से सौजन्य मुलाकात करते हुए विगत दिनों छिंदवाड़ा और पांढुर्णा जिले में प्रदेश में सबसे अधिक 211 बीएसएनएल के मोबाईल टावर स्वीकृत किए जाने पर उनका हृदय से आभार व्यक्त किया। सांसद बंटी विवेक साहू ने केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात के दौरान छिंदवाड़ा और पांढुर्णा में संचार के क्षेत्र में अन्य विषयों पर भी चर्चा की है, जिस पर केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया हरसंभव सहयोग का आश्वासन सांसद बंटी विवेक साहू को दिया है।

सांसद बंटी विवेक साहू ने बताया कि छिंदवाड़ा और पांढुर्णा जिले में प्रदेश में सबसे अधिक 211 बीएसएनएल के मोबाईल टावर लग जाने से क्षेत्र में दूरसंचार सेवाएं और डिजिटल कनेक्टिविटी सुदृढ़ होगी, जिससे ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के नागरिकों को बेहतर नेटवर्क सुविधा का लाभ मिलेगा, साथ ही आदिवासी क्षेत्रों में डिजिटल कनेक्टिविटी सुदृढ़ होने से जहा आदिवासी भाई-बेहनों को संचार सेवाओं का बेहतर लाभ मिल सकेंगा वही युवाओं को शिक्षा के क्षेत्र में नई जानकारियां मिल सकेंगी और किसानों को भी आधुनिक कृषि व शासकीय योजनाओं की जानकारी मिलते रहेंगी।

उल्लेखनीय है कि सांसद बंटी विवेक साहू ने दिल्ली प्रवास के दौरान केन्द्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात करते हुए छिंदवाड़ा एवं पांढुर्णा के दूरस्थ अंचलों में मोबाईल टॉवरों की स्थापना को लेकर चर्चा कर उन्हें पत्र सौंपकर मोबाईल टॉवरों की स्थापना का निवेदन किया था। जिसके बाद ही छिंदवाड़ा एवं पांढुर्णा जिले में सर्वाधिक 211 साइट चिन्हित करते हुए मोबाईल टॉवरों की स्थापना की स्वीकृति प्रदान की गई थी। विदित हो कि केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया द्वारा मध्यप्रदेश में कुल 587 नई साइटों में मोबाईल टॉवर लगाने की स्वीकृति प्रदान की गई है। जिसमें छिंदवाड़ा एवं पांढुर्णा के दूरस्थ अंचलों में 211 मोबाईल टॉवर स्वीकृत हुए थे। यह 4जी 211 मोबाईल टॉवर लगने जाने से दोनों जिलों के निवासियों की वर्षाें पुरानी मांग पूरी हो गई है। दूरस्थ अंचलों में भूमि का चयन कर बी.एस.एन.एल. के 4जी मोबाईल टॉवर लगाने की कार्यवाही प्रारंभ का दी गई है।

आमजनों को सर्वाधिक समय देने वाले सांसद बने बंटी विवेक साहू

सांसद बंटी विवेक साहू छिंदवाड़ा एवं पांढुर्णा जिले के पहले ऐसे सांसद है जो आमजनों को सर्वाधिक समय देते हुए उनके बीच हमेशी ही जाते रहते है। जिले के प्रवासों के दौरान क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों एवं आमजनों द्वारा सांसद बंटी विवेक साहू को बी.एस.एन.एल. मोबाईल टॉवर की समस्या को लेकर हमेशा से ही शिकायतें प्राप्त हो रही थी। जिसे लेकर वे बी.एस.एन.एल. के उच्च अधिकारियों को पत्राचार कर रहे थे। दिल्ली प्रवास के दौरान सांसद बंटी विवेक साहू ने केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात करते हुए छिंदवाड़ा एवं पांढुर्णा जिले में बी.एस.एन.एल. मोबाईल के नेटवर्क को लेकर विस्तार से चर्चा करते हुए मोबाईल टॉवरों की स्थापना को लेकर चर्चा की थी।

Leave a Comment

और पढ़ें

प्रशासन ने स्कूल का बदला टाईमिंग तो ऑटो रहे बंद पारडी मार्ग पर वाहनों लगा लंबा जाम स्कूल छात्र अभिभावक किसान राहगीर घंटों जाम से रहे परेशान, अभिभावकों ने प्रशासन से सुचारू व्यवस्था बनाने की उठाई मांग

ग्राम पंचायत खैरापैका पंचायत सचिव द्वारा साफ-सफाई, पेयजल व्यवस्था एवं पंचायत संबंधी कार्यों में लापरवाही बरतने तथा नियमित रूप से पंचायत में उपस्थित नहीं होने ग्रामीणों ने जनसुनवाई में कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ से शिकायत अधिकारियों को जांच के दिए दिशा निर्देश

सीएम डॉ. यादव ने हितग्राहियों के खातों में ट्रांसफर किए 311 करोड़, कहा- सेवा ही हमारा धर्म , सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना की राशि खातों में ट्रांसफर , महिलाओं को मिले प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के रुपये , गरीब-युवा-नारी शक्ति-किसानों के लिए हो रहे ऐतिहासिक काम

पांढुर्णा जिले के नागरिको की सुविधा यातायात व्यवस्था सुचारू संचालन को दृष्टिगत रखते कलेक्टर ने अशासकीय विद्यालयों के संचालन समय में किया परिवर्तन, 10 अगस्त से नई समय-सारणी लागू, दो पालियों में संचालित विद्यालयों के लिए किया आदेश जारी

श्री सिद्धि विनायक गणेश मन्दिर के शेष निर्माण कार्य कराने बाबद समाजसेवी गणेश बापू बालपांडे द्वारा 2 लाख 51 हज़ार रुपये राशी का चेक करेंगे भेंट (की घोषणा) , मंदिर समिति भेंट राशी से मार्ग पर स्वागत द्वार, मन्दिर परिसर में टाइल्स, परिसर को सुरक्षित करने स्टील बाउंड्री वॉल, मन्दिर में पीतल की चरण पादुका मूर्ति के ऊपर पीतल का बड़ा छत्र, आदि अन्य निर्माण कार्य किए जाएंगे

विश्व आदिवासी दिवस पर्व पर शहर में निकली विशाल भव्य रैली पारंपरिक वेशभूषा और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ धूमधाम से मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस , जय सेवा’ और जय फड़ापेन, ‘जय आदिवासी’ नारों से गुंज उठा पूरा शहर , आयोजन ने जिले में आपसी भाईचारे, सांस्कृतिक धरोहर और सामाजिक एकता का दिया संदेश।