*पांढुर्णा हलचल न्यूज़ संवाददाता मनोज सातपुते पांढुर्णा*
( आपके आस पास क्षेत्र खबरें एवं विज्ञापन प्रकाशित करने हेतु संपर्क करें. 6262250843 )


पांढुर्णा जिला मुख्यालय पर सोमवार को मध्य प्रदेश के दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी आदरणीय श्री कुंवर घनश्याम सिंह 6 हजार से अधिक मतों से ऐतिहासिक विजय पर आज पांढुरना में जिला कांग्रेस कमेटी एवं नगर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक जीत का जश्न मनाया।
पांढुर्णा जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्री जतन उईके एवं पांढुरना विधायक श्री निलेश उईके के नेतृत्व में तीन शेर चौक पर कांग्रेसजनों ने एकत्रित होकर आतिशबाजी की, मिठाइयाँ वितरित कीं गई तथा कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में जोरदार नारे लगाकर अपनी खुशी व्यक्त की।
इस अवसर पर पांढुर्णा जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री जतन उईके ने कहा कि दतिया की जनता ने कांग्रेस की जनहितैषी नीतियों, विकास के विज़न और लोकतांत्रिक मूल्यों पर अपना अटूट विश्वास जताया है। यह विजय केवल एक विधानसभा की जीत नहीं, बल्कि प्रदेश की जनता की भावनाओं और बदलाव की स्पष्ट अभिव्यक्ति है। उन्होंने सभी मतदाताओं, कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह जनसमर्थन कांग्रेस संगठन को और अधिक मजबूती प्रदान करेगा तथा प्रदेश में सकारात्मक परिवर्तन की दिशा में नई ऊर्जा का संचार करेगा।
इस ऐतिहासिक जश्न के दौरान बड़ी संख्या में जिला, ब्लॉक एवं नगर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, वरिष्ठ नेता, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, महिला कांग्रेस एवं कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।









