*पांढुर्णा हलचल न्यूज़ संवाददाता मनोज सातपुते पांढुर्णा*
( आपके आस पास क्षेत्र खबरें एवं विज्ञापन प्रकाशित करने हेतु संपर्क करें.6262250843 )


पांढुर्णा जिला कांग्रेस मुख्यालय पर सोमवार दिनांक 03/08/2026 को अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ कांग्रेस कमेटी पांढुरना के प्रभारी श्री अब्दुल गफूर खलीफा एवं जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्री जतन उईके, विधायक श्री निलेश उईके , न.पा. उपाध्यक्ष ताहिर पटेल की प्रमुख उपस्थिति में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
आयोजित इस महत्वपूर्ण बैठक में उपस्थित समस्त अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों की सर्वसम्मति से पांढुरना जिला अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का जिला अध्यक्ष पद के 03 नामों का चयन किया गया।उपरोक्त तीनों नामों में से सर्वसम्मति से जिस किसी एक का भी चयन जिला/प्रदेश संगठन द्वारा किया जाएगा, वह सभी को मान्य होगा। इस महत्वपूर्ण बैठक में निर्णय लिया गया। इस बैठक में शामिल इकबाल पटेल , मो, इमरान खान , शेख जमील , अमजद खान आरिफ शेख जी, मो ऐजाज , अष्पाक खान, मो, खालिक शेख, अजीम शेख जी, रिंकू इरशाद, मो, इकबाल, मो सादिक, जिला संगठन मंत्री श्री देवकांत मांडोगड़े, ब्लॉक अध्यक्ष श्री विलास डोंगरे, उपब्लॉक अध्यक्ष श्री श्रीकांत महाजन, ब्लॉक समन्वयक श्री अनिल चौधरी,श्री अमोल धर्माधिकारी, S C जिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष श्रीमती मीना ढोके, जिला महासचिव श्रीमती शारदा धुमाल, श्री अरुण धुर्वे, यश मुर्म्मकर उपस्थित रहे।









