*पांढुर्णा हलचल न्यूज़ संवाददाता मनोज सातपुते पांढुर्णा*
( आपके आस पास क्षेत्र खबरें एवं विज्ञापन प्रकाशित करने हेतु संपर्क करें.6262250843 )

पांढुर्णा विधानसभा क्षेत्र के विधायक निलेश उईके के नेतृत्व में आज पांढुर्णा नगर के समस्त व्यापारी संगठनों के प्रतिनिधियों न पा उपाध्यक्ष ताहिर पटेल , श्री शैलेश भाई शाह , श्री यादवराव डोबाले श्री विजय जुनेजा , श्री सचिन पालीवाल , श्री श्री श्याम बतरा , श्री सुधीर पालीवाल , श्री अशोक कोल्हे , श्री मोहन अग्रवाल , श्री अंकित अग्रवाल एवं अन्य द्वारा पांढुर्णा जिला कलेक्टर से भेंट कर ज्ञापन सौंपा गया।
व्यापारियों एवं विधायक को बताया कि सुबह 6:00 बजे से रात 9:00 बजे तक नो-एंट्री लागू होने के कारण शहर के व्यापार पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। माल की आवाजाही में दिक्कत होने से व्यापारियों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।
विधायक निलेश उईके ने कलेक्टर से मांग की कि यातायात व्यवस्था को सुचारू रखते हुए नो-एंट्री के समय में व्यापारियों के लिए विशेष छूट प्रदान की जाए। उन्होंने कहा कि छूट मिलने से व्यापारियों को राहत मिलेगी और शहर का कारोबार भी सुचारू रूप से चल सकेगा।
व्यापारियों ने विधायक के इस प्रयास की सराहना की और प्रशासन से जल्द निर्णय लेने की अपील की।









