*पांढुर्णा हलचल न्यूज़ संवाददाता मनोज सातपुते पांढुर्णा*
( आपके आस पास क्षेत्र खबरें एवं विज्ञापन प्रकाशित करने हेतु संपर्क करें.6262250843 )

पांढुर्णा राम शांति कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन, पारडी रोड पांढुरना के डी.एल.एड. द्वितीय वर्ष (सत्र 2025-26) का परीक्षा परिणाम में विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर महाविद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। महाविद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा।
महाविद्यालय की छात्रा दिव्यानी परिहार ने 91.28 % अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान , शिवानी कुमरे ने 90.64 % अंकों के साथ द्वितीय स्थान तथा करिश्मा भलावी ने 90.56 % अंकों के साथ तृतीय स्थान हासिल किया।
इसके अलावा जयश्री टेकाम 89.36% , शिवांगी वर्टी 89.28%, प्रमिला उइके 89.20%, नंदिनी कुमरे 89.12%, राजेश्री पाटिल 89.04%, त्रिवेन इवनाती 88.64%, योगेश 88.64% एवं आशीष भादे 88.16% अंकों सहित अन्य विद्यार्थियों ने भी उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर सफलता अर्जित की।
इस अवसर पर संस्था प्रमुख श्री सुभाष बुद्धराजा, चेयरपर्सन सरोज बुधराजा, मुख्य ट्रस्टी शिवम बुधराजा , प्राचार्य संतोष मालवीय, व्याख्याता मुकेश ठाणेकर, गणपति चोपड़े, राजेश भारती,रवि पाटिल, मीनाक्षी सोनकुसरे,प्रमोद नारनवरे, तेजेश्वर बारई, रोशनी धारपुरे,भारती घोड़े , गौरव मोरकर ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की यह सफलता उनके कठिन परिश्रम, शिक्षकों के मार्गदर्शन एवं अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है।
महाविद्यालय के समस्त स्टाफ ने भी विद्यार्थियों की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें भविष्य में और अधिक सफलता प्राप्त करने के लिए शुभकामनाएं दीं। राम शांति कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन, पांढुरना निरंतर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान कर विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य कर रहा है।









