प्रशासन ने स्कूल का बदला टाईमिंग तो ऑटो रहे बंद पारडी मार्ग पर वाहनों लगा लंबा जाम स्कूल छात्र अभिभावक किसान राहगीर घंटों जाम से रहे परेशान, अभिभावकों ने प्रशासन से सुचारू व्यवस्था बनाने की उठाई मांग ग्राम पंचायत खैरापैका पंचायत सचिव द्वारा साफ-सफाई, पेयजल व्यवस्था एवं पंचायत संबंधी कार्यों में लापरवाही बरतने तथा नियमित रूप से पंचायत में उपस्थित नहीं होने ग्रामीणों ने जनसुनवाई में कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ से शिकायत अधिकारियों को जांच के दिए दिशा निर्देश प्रधानमंत्री आवास योजना संबंधी शिकायत, जांच में पाई गई , निराधार, जनपद पंचायत पांढुर्णा मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विनय प्रकाश ठाकुर मार्गदर्शन में संयुक्त जांच दल ने की जांच पड़ताल सीएम डॉ. यादव ने हितग्राहियों के खातों में ट्रांसफर किए 311 करोड़, कहा- सेवा ही हमारा धर्म , सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना की राशि खातों में ट्रांसफर , महिलाओं को मिले प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के रुपये , गरीब-युवा-नारी शक्ति-किसानों के लिए हो रहे ऐतिहासिक काम पांढुर्णा जिले के नागरिको की सुविधा यातायात व्यवस्था सुचारू संचालन को दृष्टिगत रखते कलेक्टर ने अशासकीय विद्यालयों के संचालन समय में किया परिवर्तन, 10 अगस्त से नई समय-सारणी लागू, दो पालियों में संचालित विद्यालयों के लिए किया आदेश जारी श्री सिद्धि विनायक गणेश मन्दिर के शेष निर्माण कार्य कराने बाबद समाजसेवी गणेश बापू बालपांडे द्वारा 2 लाख 51 हज़ार रुपये राशी का चेक करेंगे भेंट (की घोषणा) , मंदिर समिति भेंट राशी से मार्ग पर स्वागत द्वार, मन्दिर परिसर में टाइल्स, परिसर को सुरक्षित करने स्टील बाउंड्री वॉल, मन्दिर में पीतल की चरण पादुका मूर्ति के ऊपर पीतल का बड़ा छत्र, आदि अन्य निर्माण कार्य किए जाएंगे

राम शांति विद्या मंदिर में जिला स्तरीय शालेय जूडो प्रतियोगिता का आयोजन, खिलाड़ियों ने दिखाया शानदार खेल कौशल , विजयी प्रतिभागी 17 से 19 अगस्त को संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में जबलपुर में सम्मिलित होंगे। , अतिथियों एवं क्रीड़ा अधिकारियों ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना ।

*पांढुर्णा हलचल न्यूज़ संवाददाता मनोज सातपुते पांढुर्णा*

( आपके आस पास क्षेत्र खबरें एवं विज्ञापन प्रकाशित करने हेतु संपर्क करें. 6262250843 )

पांढुर्णा राम शांति विद्या मंदिर में जिला स्तरीय शालेय जूडो प्रतियोगिता का आयोजन, खिलाड़ियों ने दिखाया शानदार खेल कौशल इस संबंध मिली जानकारी मुताबिक दिनांक 08 अगस्त 2026 को रामशांति विद्या मंदिर, पांढुर्णा में जिला स्तरीय शालेय जूडो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमेें विकासखंड सौंसर की सुभाष मांटेसरी स्कूल, संकल्प हायर सेकेण्डरी स्कूल, सांदीपनी स्कूल एवं पांढुर्णा विकासखंड की रेनबो पब्लिक स्कूल, राम शांति विद्या मंदिर, सम्मिलित हुई। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्री एच. बी. हांडे सर (विकासखंड शिक्षा अधिकारी) एवं श्री खेमसिंह मरकाम (विकासखंड क्रीड़ा अधिकारी) एवं शाला प्राचार्या श्रीमती चारू गुलाटी की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ। अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेल भावना एवं अनुशासन के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

प्रतियोगिता में 14, 17 एवं 19 वर्ष आयु वर्ग के खिलाड़ियों ने विभिन्न भार वर्गों में सहभागिता की। 14 वर्ष आयु वर्ग में 36 किग्रा, 40 किग्रा, 44 किग्रा, 50 किग्रा, 55 किग्रा एवं 60 किग्रा सहित विभिन्न भार वर्गों में खिलाड़ियों ने अपने जूडो कौशल का प्रदर्शन किया। वहीं 17 एवं 19 वर्ष आयु वर्ग में भी खिलाड़ियों ने विभिन्न भार वर्गों में शानदार प्रदर्शन किया। विजयी प्रतिभागी 17 से 19 अगस्त को संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में जबलपुर में सम्मिलित होंगे।

खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए खेल प्रतिभा, आत्मविश्वास, अनुशासन एवं खेल भावना का परिचय दिया। प्रतियोगिता के दौरान उपस्थित अतिथियों एवं क्रीड़ा अधिकारियों ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना की।

प्रतियोगिता में मुख्य निर्णायक श्री प्रवीण वाघमारे, श्री वामन खराट एवं श्री मनीष श्रीवास्तव रहे। इस प्रतियोगिता के सफल आयोजन में विद्यालय क्रीड़ा विभाग एवं शिक्षकों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। विद्यालय परिवार ने सभी खिलाड़ियों एवं मार्गदर्शकों को शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Comment

और पढ़ें

प्रशासन ने स्कूल का बदला टाईमिंग तो ऑटो रहे बंद पारडी मार्ग पर वाहनों लगा लंबा जाम स्कूल छात्र अभिभावक किसान राहगीर घंटों जाम से रहे परेशान, अभिभावकों ने प्रशासन से सुचारू व्यवस्था बनाने की उठाई मांग

ग्राम पंचायत खैरापैका पंचायत सचिव द्वारा साफ-सफाई, पेयजल व्यवस्था एवं पंचायत संबंधी कार्यों में लापरवाही बरतने तथा नियमित रूप से पंचायत में उपस्थित नहीं होने ग्रामीणों ने जनसुनवाई में कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ से शिकायत अधिकारियों को जांच के दिए दिशा निर्देश

सीएम डॉ. यादव ने हितग्राहियों के खातों में ट्रांसफर किए 311 करोड़, कहा- सेवा ही हमारा धर्म , सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना की राशि खातों में ट्रांसफर , महिलाओं को मिले प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के रुपये , गरीब-युवा-नारी शक्ति-किसानों के लिए हो रहे ऐतिहासिक काम

पांढुर्णा जिले के नागरिको की सुविधा यातायात व्यवस्था सुचारू संचालन को दृष्टिगत रखते कलेक्टर ने अशासकीय विद्यालयों के संचालन समय में किया परिवर्तन, 10 अगस्त से नई समय-सारणी लागू, दो पालियों में संचालित विद्यालयों के लिए किया आदेश जारी

श्री सिद्धि विनायक गणेश मन्दिर के शेष निर्माण कार्य कराने बाबद समाजसेवी गणेश बापू बालपांडे द्वारा 2 लाख 51 हज़ार रुपये राशी का चेक करेंगे भेंट (की घोषणा) , मंदिर समिति भेंट राशी से मार्ग पर स्वागत द्वार, मन्दिर परिसर में टाइल्स, परिसर को सुरक्षित करने स्टील बाउंड्री वॉल, मन्दिर में पीतल की चरण पादुका मूर्ति के ऊपर पीतल का बड़ा छत्र, आदि अन्य निर्माण कार्य किए जाएंगे

विश्व आदिवासी दिवस पर्व पर शहर में निकली विशाल भव्य रैली पारंपरिक वेशभूषा और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ धूमधाम से मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस , जय सेवा’ और जय फड़ापेन, ‘जय आदिवासी’ नारों से गुंज उठा पूरा शहर , आयोजन ने जिले में आपसी भाईचारे, सांस्कृतिक धरोहर और सामाजिक एकता का दिया संदेश।