*पांढुर्णा हलचल न्यूज़ संवाददाता मनोज सातपुते पांढुर्णा*
( आपके आस पास क्षेत्र खबरें एवं विज्ञापन प्रकाशित करने हेतु संपर्क करें.6292240843 )


पांढुर्णा जिला कांग्रेस कमेटी पांढुरना द्वारा बुधवार दिनांक 28 अक्टूबर 2026 को “वोट चोरों से देश बचाओ अभियान” की तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। इस महत्वपूर्ण बैठक में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष माननीय श्री राहुल गांधी के नेतृत्व में दिनांक 1 नवंबर 2026 को रामलीला मैदान, नई दिल्ली में आयोजित होने वाले देशव्यापी “वोट चोरों से देश बचाओ अभियान” की तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
इस बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC), नई दिल्ली द्वारा नवनियुक्त पर्यवेक्षक श्री बिमल शाह जी (गुजरात) विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने आंदोलन की रूपरेखा, उद्देश्य एवं नई दिल्ली में आयोजित होने वाले कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए सभी पदाधिकारियों से अभियान की सफलता हेतु सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
आयोजित इस बैठक में वक्ताओं ने कहा कि लोकतंत्र की रक्षा, मताधिकार की सुरक्षा एवं चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कांग्रेस पार्टी जनजागरण का यह देशव्यापी अभियान चला रही है। माननीय श्री राहुल गांधी जी के नेतृत्व में इस आंदोलन के माध्यम से जनता की आवाज को मजबूती से उठाया जाएगा।
जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
श्री जिनेश जैन मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त पांढुरना जिला प्रभारी श्री नरेंद्र राजपूत,मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त सौंसर प्रभारी श्री जतन उईके जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष, पांढुरना, श्री सुरेश कपाले जिला नवनियुक्त प्रभारी,श्री विजय चौरे विधायक सौंसर, श्री नीलेश उईके विधायक पांढुरना, श्रीमती लता सिंह तुमड़ाम अध्यक्ष जनपद पंचायत पांढुर्णा इसके अतिरिक्त पांढुरना जिला कांग्रेस कमेटी के सभी प्रकोष्ठों एवं अनुसांगिक संगठनों के अध्यक्षगण, पदाधिकारीगण तथा पांढुरना एवं सौंसर विधानसभा क्षेत्र के ब्लॉक कांग्रेस, नगर कांग्रेस और विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।








