हलचल न्यूज़ संवाददाता मनोज सातपुते पांढुर्णा। (आपके आस पास क्षेत्र की खबरे एवं विज्ञापन प्रकाशित करने संपर्क करें। मो. 6262250843 )

पांढुर्णा प्रदेश के राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल के सौंसर स्थित सावली हवाईपट्टी पर आगमन पर जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। हवाईपट्टी पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने उत्साह एवं गर्मजोशी के साथ राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल का स्वागत किया। इस दौरान पूरे परिसर में आत्मीयता एवं उत्साह का वातावरण बना रहा। इस अवसर पर पूर्व स्कूल शिक्षा राज्य मंत्री श्री नानाभाऊ मोहोड़, प्रशासनिक अधिकारियों में कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ, पुलिस अधीक्षक श्री प्रकाश चंद्र परिहार, उपस्थित रहे।









