पांढुर्णा हलचल न्यूज़ संवाददाता मनोज सातपुते पांढुर्णा (आपके आस पास क्षेत्र की खबरे एवं विज्ञापन प्रकाशित करने हेतु संपर्क करें। 6262250843 )

पांढुर्णा जिला कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ के निर्देशानुसार जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण की रोकथाम के लिए खनिज विभाग जिला पांढुर्णा द्वारा दिनांक 20 एवं 21 मई 2026 को जिले के विभिन्न क्षेत्रों में आकस्मिक निरीक्षण एवं कार्रवाई की गई। खनिज विभाग एवं सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इस क्षेत्र में खनिज विभाग द्वारा निरीक्षण के दौरान दिनांक 20 मई 2026 को पांढुर्णा तहसील अंतर्गत ग्राम कलमगांव-बनगांव मार्ग पर खनिज मुरुम एवं गिट्टी का अवैध परिवहन करते हुए दो डम्पर क्रमांक MH27DT4600 एवं MP28H9781 पाए गए। इस पर खनि नियमाधीन प्रावधानों के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए दोनों वाहनों को खनिज सहित शासकीय रूप से जप्त किया गया।
इसी प्रकार दिनांक 21 मई 2026 को सौंसर तहसील अंतर्गत ग्राम आमला-छिंदवाड़ा मार्ग पर खनिज रेत का अवैध परिवहन करते हुए ट्रैक्टर क्रमांक MP28ZR4853 मय ट्रॉली पाया गया। उक्त वाहन को भी खनिज रेत सहित खनि नियमाधीन प्रावधानों के अंतर्गत शासकीय रूप से जप्त किया गया। जप्त वाहन को खनिज सहित पुलिस थाना सौंसर परिसर में शासकीय अभिरक्षा में खड़ा कराया गया है। वाहनों द्वारा खनि नियमाधीन प्रावधानों का उल्लंघन करते हुए खनिज का अवैध परिवहन किए जाने पर प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है तथा जुर्माना राशि अधिरोपित किए जाने के लिए प्रकरण माननीय कलेक्टर न्यायालय पांढुर्णा के समक्ष निर्णयन के लिए प्रस्तुत किए जाने की कार्रवाई की जाएगी। उक्त कार्रवाई के दौरान सहायक खनि अधिकारी श्री महेश नगपुरे एवं खनिज विभागीय अमला उपस्थित रहा।









