पांढुर्णा हलचल न्यूज़ संवाददाता मनोज सातपुते
पांढुरना वरुड़ रेल्वे फाटक रेल्वे ट्रैक पर शनिवार की सुबह 9 बजे के आस पास रेल्वे ट्रेक के किनारे अज्ञात युवक के शव मिलने पर आस पास क्षेत्र में खलबली मच गई। युवक की पहचान नहीं हो पाई थी युवक के सिर पर गंभीर चोट लगी हुई थी। घटना के संबंध सूत्रों से मिली जानकारी मुताबिक युवक की ट्रेन से गिरने से मौत होने की संभावना जताई जा रही। आर पी एफ पुलिस विभाग घटना की जांच पड़ताल जुटी गई थी। अज्ञात युवक का शव रेल्वे ट्रेक किनारे मिलने पर आस पास क्षेत्र रहवासी आमजन देखने भीड़ उमड़ पड़ी। अज्ञात युवक के शव को राहगीरों एवं रेल्वे विभाग कर्मचारी की मददत से शव को नगर पालिका वाहन द्वारा पांढुरना सिविल अस्पताल में लाया गया था। सूत्रों एवं जानकारों से मिली जानकारी मुताबिक युवक की चलती ट्रेन से गिरने की संभावना जताई जा रही। आर पी एफ पुलिस विभाग द्वारा मिली जानकारी मुताबिक आर पी एफ पुलिस विभाग द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद अज्ञात युवक के शव की पहचान सावजपानी निवासी श्री बालाजी पिता मन्नू कवडेती उम्र 32 साल बताई जा रही है। शनिवार को ही युवक के शव का पोस्टमार्टम कर शव को परिजनों को सौंप दिया गया। युवक का शव रेल्वे ट्रेक पर मिलने से परिजनों में इस हादसे से गहरा सदमा लगा है। आर पी एफ पुलिस विभाग द्वारा हादसे की हर पहलू से कड़ी जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है।









