हर घर तिरंगा अभियान के तहत पांढुर्णा नगर में निकली भव्य तिरंगा यात्रा , देशभक्ति एवं राष्ट्रीय गौरव का दिया संदेश, विद्यार्थियों ने लगाए देशभक्ति के नारे, जिले के एक मात्र कन्या महाविद्यालय में हर घर तिरंगा अभियान तहत हुआ आयोजन सौसर में गूंजा राष्ट्रप्रेम का जयघोष ,भव्य तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसमुदाय , तिरंगे की शान और राष्ट्र प्रथम के संकल्प के साथ निकली भव्य यात्रा प्रशासन ने स्कूल का बदला टाईमिंग तो ऑटो रहे बंद पारडी मार्ग पर वाहनों लगा लंबा जाम स्कूल छात्र अभिभावक किसान राहगीर घंटों जाम से रहे परेशान, अभिभावकों ने प्रशासन से सुचारू व्यवस्था बनाने की उठाई मांग ग्राम पंचायत खैरापैका पंचायत सचिव द्वारा साफ-सफाई, पेयजल व्यवस्था एवं पंचायत संबंधी कार्यों में लापरवाही बरतने तथा नियमित रूप से पंचायत में उपस्थित नहीं होने ग्रामीणों ने जनसुनवाई में कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ से शिकायत अधिकारियों को जांच के दिए दिशा निर्देश प्रधानमंत्री आवास योजना संबंधी शिकायत, जांच में पाई गई , निराधार, जनपद पंचायत पांढुर्णा मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विनय प्रकाश ठाकुर मार्गदर्शन में संयुक्त जांच दल ने की जांच पड़ताल सीएम डॉ. यादव ने हितग्राहियों के खातों में ट्रांसफर किए 311 करोड़, कहा- सेवा ही हमारा धर्म , सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना की राशि खातों में ट्रांसफर , महिलाओं को मिले प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के रुपये , गरीब-युवा-नारी शक्ति-किसानों के लिए हो रहे ऐतिहासिक काम

सिंगरौली को 552 करोड़ की सौगात, सीएम डॉ. यादव बोले- ऊर्जा का पावर हाउस है यह जिला, 24 लाख महिलाओं के खातों में गैस रीफिल के लिए 115 करोड़ रुपये ट्रांसफर

 पांढुर्णा भोपाल/सिंगरौली। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 23 मई को सिंगरौली जिले के लिए सौगातों का पिटारा खोल दिया। उन्होंने यहां 552 करोड़ रुपये की लागत के कई विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि-पूजन किया। उन्होंने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत प्रदेश की 24 लाख महिलाओं के खातों में तीन माह की लगभग 115 करोड़ अनुदान राशि ट्रांसफर की। इसके अलावा उन्होंने सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओ के अंतर्गत 33.71 लाख से अधिक हितग्राहियों के खातों में 202.28 करोड़ से अधिक राशि सिंगल क्लिक से ट्रांसफर की। सिंगरौली प्रवास के दौरान उन्होंने छात्राओं से कई मुद्दों पर संवाद भी किया।

इस मौके पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत दुनिया में अपनी अलग पहचान बना रहा है। मध्यप्रदेश भी इस विकास यात्रा में कंधे से कंधा मिलाकर साथ चल रहा है। आज प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत प्रदेश की 24 लाख बहनों को तीन माह की लगभग 115 करोड़ अनुदान राशि और विभिन्न सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओ के अंतर्गत 33.71 लाख से अधिक हितग्राहियों को 202.28 करोड़ से अधिक राशि का सिंगल क्लिक से अंतरण किया गया है। राज्य सरकार लाड़ली बहनों को हर माह 1500 रुपए की राशि भेज रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के खजाने में बहनों के कल्याण के लिए कोई कमी नहीं है। स्व-सहायता समूहों के माध्यम से प्रदेश की बहनें समृद्ध हुई हैं। आज सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना की राशि अंतरित करने के साथ ही दिव्यांग भाई-बहनों को ट्राइसिकिल भी वितरित की गई।

*विकास के लिए प्रतिबद्ध सरकार*

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सिंगरौली प्रदेश की ऊर्जा का पावर हाउस है। यह आर्थिक रूप से भी प्रदेश में अहम स्थान रखता है। ऊर्जाधानी सिंगरौली केवल कोयले के लिए प्रसिद्ध नहीं है, अब तो यहां सोने की खदान भी मिल रही है। राज्य सरकार सिंगरौली जिले के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है। सिंगरौली को रेल, सड़क और हवाई मार्ग की सौगातें मिली हैं। एक दौर में यहां की जनता आवागमन के लिए परेशान होती थी। इस वर्ष एमपी बोर्ड परीक्षाओं में सिंगरौली जिले के 5 विद्यार्थियों ने मैरिट में स्थान हासिल किया है। यह ज्ञान-विज्ञान की धरती है। उन्होंने कहा कि सिंगरौली जिले में 4 सांदीपनि विद्यालय स्थापित किए गए हैं।

*अनावश्यक खर्च से बचें*

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि गांवों की समृद्धि के लिए, बिजली और पानी के लिए नई योजनाएं शुरू की गई हैं। प्रदेश में सबसे पहले नदी जोड़ो अभियान की शुरुआत की गई है। प्रदेश में जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत जल संरक्षण का महाभियान चल रहा है। हमारी सरकार गरीब, किसान, युवा और महिला सहित हर वर्ग के कल्याण के लिए कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि वैश्विक संकट के समय पेट्रोल-डीजल के दाम कहां से कहां पहुंच गए। ऐसे समय में प्रधानमंत्री मोदी के भाव के अनुरूप हम सभी सादगी और मितव्ययता के साथ काम कर रहे हैं ।आप सभी अनावश्यक खर्च से बचें, लेकिन जो जरूरी है वो करें। आज सामूहिक विवाह समारोहों को प्रोत्साहित करने की आवश्यकता है ।

Leave a Comment

और पढ़ें

हर घर तिरंगा अभियान के तहत पांढुर्णा नगर में निकली भव्य तिरंगा यात्रा , देशभक्ति एवं राष्ट्रीय गौरव का दिया संदेश, विद्यार्थियों ने लगाए देशभक्ति के नारे, जिले के एक मात्र कन्या महाविद्यालय में हर घर तिरंगा अभियान तहत हुआ आयोजन

प्रशासन ने स्कूल का बदला टाईमिंग तो ऑटो रहे बंद पारडी मार्ग पर वाहनों लगा लंबा जाम स्कूल छात्र अभिभावक किसान राहगीर घंटों जाम से रहे परेशान, अभिभावकों ने प्रशासन से सुचारू व्यवस्था बनाने की उठाई मांग

ग्राम पंचायत खैरापैका पंचायत सचिव द्वारा साफ-सफाई, पेयजल व्यवस्था एवं पंचायत संबंधी कार्यों में लापरवाही बरतने तथा नियमित रूप से पंचायत में उपस्थित नहीं होने ग्रामीणों ने जनसुनवाई में कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ से शिकायत अधिकारियों को जांच के दिए दिशा निर्देश

सीएम डॉ. यादव ने हितग्राहियों के खातों में ट्रांसफर किए 311 करोड़, कहा- सेवा ही हमारा धर्म , सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना की राशि खातों में ट्रांसफर , महिलाओं को मिले प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के रुपये , गरीब-युवा-नारी शक्ति-किसानों के लिए हो रहे ऐतिहासिक काम

पांढुर्णा जिले के नागरिको की सुविधा यातायात व्यवस्था सुचारू संचालन को दृष्टिगत रखते कलेक्टर ने अशासकीय विद्यालयों के संचालन समय में किया परिवर्तन, 10 अगस्त से नई समय-सारणी लागू, दो पालियों में संचालित विद्यालयों के लिए किया आदेश जारी

श्री सिद्धि विनायक गणेश मन्दिर के शेष निर्माण कार्य कराने बाबद समाजसेवी गणेश बापू बालपांडे द्वारा 2 लाख 51 हज़ार रुपये राशी का चेक करेंगे भेंट (की घोषणा) , मंदिर समिति भेंट राशी से मार्ग पर स्वागत द्वार, मन्दिर परिसर में टाइल्स, परिसर को सुरक्षित करने स्टील बाउंड्री वॉल, मन्दिर में पीतल की चरण पादुका मूर्ति के ऊपर पीतल का बड़ा छत्र, आदि अन्य निर्माण कार्य किए जाएंगे

विश्व आदिवासी दिवस पर्व पर शहर में निकली विशाल भव्य रैली पारंपरिक वेशभूषा और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ धूमधाम से मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस , जय सेवा’ और जय फड़ापेन, ‘जय आदिवासी’ नारों से गुंज उठा पूरा शहर , आयोजन ने जिले में आपसी भाईचारे, सांस्कृतिक धरोहर और सामाजिक एकता का दिया संदेश।