पांढुर्णा हलचल न्यूज़ संवाददाता मनोज सातपुते पांढुर्णा
पांढुर्णा सिराटा घोघरी सड़क मार्ग पर शनिवार रात 10 बजे घोघरी निवासी युवक दीपक पिता सायंबु कवड़ेती उम्र 32 साल सड़क दुर्घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हुआ। युवक मोटर साइकिल से काम काज निपटाकर सिराटा से घोघरी जाते वक्त वाहन द्वारा कट मारने पर मोटर साइकिल अनियंत्रित होने से डिवाइडर से जा टकराई सड़क दुर्घटना में युवक के सिर चहरे पैर शरीर गंभीर चोटे आई। घायल युवक को डॉयल नंबर 112 की मदद से पांढुरना सिविल अस्पताल लाया गया। जाह गंभीर रूप से घायल युवक पांढुर्णा सिविल अस्पताल में ईलाज चल रहा है। घटना की पुलिस विभाग द्वारा जांच पड़ताल शुरू दी गई।









