पांढुर्णा हलचल न्यूज़ संवाददाता मनोज सातपुते पांढुर्णा।
पांढुर्णा नगर परिषद मोहगांव में “पशु सेतु एप” के माध्यम से पशुओं के क्रय-विक्रय का ऑनलाइन पंजीयन प्रारंभ, कलेक्टर ने डिजिटलीकरण की पहल*पांढुर्णा हलचल न्यूज़ संवाददाता मनोज सातपुते पांढुर्णा*पांढुर्णा जिलाकलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ के मार्गदर्शन में 26 मई 2026 को पांढुर्णा जिले में शासकीय व्यवस्थाओं को अधिक पारदर्शी, सुव्यवस्थित एवं तकनीक आधारित बनाने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में नगर परिषद् मोहगांव के पशु बाजार में “पशु सेतु एप” के माध्यम से पशुओं के क्रय-विक्रय को ऑनलाइन दर्ज किए जाने की शुरुआत की गई है।
इस पहल के माध्यम से पशु बाजार में होने वाले पशुओं के क्रय-विक्रय का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार किया जाएगा। ऑनलाइन पंजीयन व्यवस्था लागू होने से पशुओं की खरीदी एवं बिक्री से संबंधित जानकारी व्यवस्थित रूप से दर्ज हो सकेगी तथा रिकॉर्ड संधारण की प्रक्रिया अधिक सरल एवं पारदर्शी बनेगी। कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ के निर्देशन में जिले में डिजिटल तकनीक के उपयोग को बढ़ावा दिया जा रहा है, ताकि विभिन्न विभागों एवं स्थानीय निकायों में कार्यप्रणाली को आधुनिक एवं प्रभावी बनाया जा सके। पशु बाजारों में “पशु सेतु एप” के माध्यम से ऑनलाइन प्रविष्टि की व्यवस्था इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। नगर परिषद् मोहगांव में प्रारंभ की गई इस व्यवस्था से पशुपालकों, व्यापारियों एवं संबंधित विभागों को सुविधा प्राप्त होगी। ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से क्रय-विक्रय का सटीक एवं व्यवस्थित दस्तावेजीकरण सुनिश्चित किया जाएगा, जिससे प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता एवं दक्षता बढ़ेगी। स्थानीय स्तर पर इस पहल को सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है तथा इसे पशु बाजारों के आधुनिकीकरण एवं डिजिटलीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण प्रयास माना जा रहा है। प्रशासन द्वारा भविष्य में भी तकनीक आधारित व्यवस्थाओं को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयास किए जाने की बात कही गई।









